Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Food Critic: करियर का नया विकल्प

February 11, 2023

Food Critic: करियर का नया विकल्प

अगर आप स्वादिष्ट खाना बनाने और खाने के शौकीन हैं। साथ ही अपनी कलम से उसके स्वाद की जानकारी बेहतरीन ढंग से लोगों तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं, तो निश्चय ही आप एक अच्छे फूड क्रिटिक बन सकते हैं। मार्कीट में कौन-से नए फूड प्रोडक्ट्स आए हैं? से लेकर किस रैस्टोरैंट में कौन-से स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं? तक की पूरी जानकारी अपनी राइिटंग स्किल के ज़रिए लोगों तक पहुंचाना फूड क्रिटिक का महत्त्वपूर्ण काम होता है। फूड क्रिटिक खाने के टैस्ट के साथ ही रैस्टोरैंट की सर्विस के बारे में भी पूरी जानकारी देते है।

शैक्षणिक योग्यता फूड क्रिटिक बनने के लिए विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता की ज़रूरत नहीं होती, लेकिन बैचलर डिग्री होनी ज़रूरी है. साथ ही जर्निलज़्म, हॉस्पिटालिटी या होटल मैनेजमैंट से जुडे लोग भी फूड क्रिटिक बन सकते हैं, बशर्ते उनमें खाने का स्वाद पहचानने, उसे बनाने का तरीका जानने और लिखने की कला होनी चाहिए । ज़रूरी योग्यताएं ’फूड क्रिटिक बनने के लिए निम्न क्वालिटीज़ होनी ज़रूरी हैं

– राइिटंग स्किल अच्छी होनी चाहिए, ताकि रेसिपी को बेहतरीन ढंग से लिख सकें ।
– स्वाद की परख और सभी तरह के व्यंजनों से जुड़ी जानकारी होनी ज़रूरी है।
– फूड क्रिटिक का काम जिम्मेदारी पूर्ण होता है, इसलिए जिम्मेदारी उठाने में सक्षम होना चाहिए।
– निष्पक्ष जजमैंट देने की प्रतिभा होनी चाहिए।
– अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होनी भी ज़रूरी है, क्योंकि सारे गुणों के बावजूद अगर आप अपनी बात ठीक से कह नहीं पाते, तो सारी जानकारी बेकार है, इसलिए जानकारी होने के साथ ही उसे दूसरों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कला भी आनी चाहिए।

रोजगार की संभावना
डेली न्यूज़पेपर, वीक्ली न्यूज़पेपर, फूड मैग्जीन, रीज़नल गाइड बुक, रिव्यू वैबसाइट, कुक बुक और रेसिपी बुक, रेडियो, टैलीविजन, ब्लॉग आदि क्षत्रों में फूड क्रिटिक का विशिष्ट स्थान होता है। इसके माध्यम से वो फूड व रैस्टोरैंट संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचाते है।वैसे इन दिनों इंटरनैट भी फूड क्रिटिक के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें