Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलेस्ट्रॉल से लेकर कई तरह की परेशानियों तक हरी मिर्च देती है फायदे, जानें कैसे

March 20, 2023

कोलेस्ट्रॉल से लेकर कई तरह की परेशानियों तक हरी मिर्च देती है फायदे, जानें कैसे

भारतीय रसोई में हरी मिर्च के बिना खाना अधूरा होता है। हरी मिर्च न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि ये हमारी सेहत को भी बहुत से फायदे पहुँचाने का काम करती है। हरी मिर्च में बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे –

1.कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए हरी मिर्च का सेवन फायदेमंद है।

2. गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए हरी मिर्ची का सेवन फायदेमंद है।

3. आँखों की रौशनी बढ़ाने में हरी मिर्ची का सेवन फायदेमंद है इसमें पाए जाने वाला विटामिन ए आपकी आखो की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है।

4. एक अध्ययन अनुसार हरी मिर्च से हृदय से संबंधित बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। हरी मिर्च शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकती है, इससे रक्त में थक्कों की समस्या भी ठीक हो सकती है।

5. हरी मिर्च में कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती, इसके सेवन से आप पोषक तत्वों को ग्रहण कर सकतें है कैलोरी न होने की वजह से इसके सेवन से वजन को भी घटाया जा सकता है।

6. पाइल्स, पेट जलन, मूत्र रोग, गर्भवती महिला, किडनी विकारों में हरी मिर्ची का सेवन नुकशान दायक हो सकता है।

7. हरी मिर्च आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ कसाव भी लाती है, जिससे त्वचा जवां और खूबसूरत दिखाई देती है।

8. हरी मिर्च में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि‍सी भी प्रकार के संक्रमण से शरीर की रक्षा करते हैं।

9.हरी मिर्च में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जिस वजह से इसका सेवन पाचन किर्या को मजबूत बनाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें