Glowing Skin : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही स्किन से जुड़ी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं। दरअसल ठंडी और शुष्क हवाएं त्वचा की नमी को सोख लेती हैं, जिससे स्किन रूखी, बेजान और खुजलीदार हो जाती है। इस मौसम में सिर्फ क्रीम या मॉइश्चराइज़र लगाना ही काफी नहीं होता, बल्कि अंदर से भी त्वचा को पोषण और हाइड्रेशन देना ज़रूरी होता है। इसके लिए डाइट में ऐसे फलों को शामिल करना फायदेमंद रहता है जो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हों। ये फल न केवल आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं बल्कि चेहरे पर प्राकृतिक निखार भी लाते हैं। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…
सर्दियों में स्किन को ग्लोइंग बनाने वाले फल
1. संतरा (Orange)
संतरा विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो कोलेजन उत्पादन में मदद करता है। कोलेजन त्वचा को लोचदार बनाए रखता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है। रोजाना एक संतरा खाने या सुबह इसका ताज़ा जूस पीने से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। संतरे का रस पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करने में भी कारगर है। साथ ही, इसमें मौजूद प्राकृतिक हाइड्रेशन त्वचा को कोमल और फ्रेश बनाए रखता है।
2. अनार (Pomegranate)
अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह फल त्वचा की गहराई तक नमी पहुंचाता है और रूखेपन को दूर करता है। अनार में पाए जाने वाले सूजन-रोधी तत्व स्किन की लालिमा और इरिटेशन को कम करते हैं। नियमित रूप से अनार का सेवन करने से चेहरा हेल्दी और चमकदार नजर आता है।
3. पपीता (Papaya)
पपीता में मौजूद एंजाइम पपेन त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जिससे नई कोशिकाओं का निर्माण तेज़ी से होता है और स्किन मुलायम दिखती है। पपीता विटामिन A, C और E से भरपूर होता है, जो स्किन रिपेयर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सर्दियों में हफ्ते में 2-3 बार पपीता खाने से स्किन की बनावट में निखार आता है।
4. अमरूद (Guava)
अमरूद में विटामिन सी की मात्रा संतरे से भी ज्यादा होती है। यह त्वचा को रूखेपन से बचाता है और उसे अंदर से मजबूत बनाता है। अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन सेल्स की मरम्मत करते हैं, जिससे त्वचा जवां और चमकदार बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से है। किसी भी तरह का डाइट बदलाव करने या नया उपाय अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह अवश्य लें।