Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में साँस की समस्या से हैं परेशान… तो आजमाएं ये योगासन,सिरदर्द, बंद नाक से मिलेगा छुटकारा

December 8, 2024

सर्दियों में साँस की समस्या से हैं परेशान… तो आजमाएं ये योगासन,सिरदर्द, बंद नाक से मिलेगा छुटकारा

Get Relief Breathing Problem : जैसे कि आप जानतें है आजकल सर्दियों का मौसम है। इन दिनों सर्दी की वजह से कई लोग बीमार पड़ते है। ठंडी हवा लगने से लोगों को सिरदर्द, बंद नाक खांसी इत्यादि कई तरह की बीमारियां परेशान करतीं है। हालांकि ये समस्याएं सर्दियों में होना आम बात हैं। सर्दियों में लोगों को ऐसी कई समस्याओं के कारण दिन-रात आराम नहीं मिलता जिसकी वजह से हमारा डेली रूटीन प्रभावित होती है। ऐसे में अगर आप दवाइयों का अधिक सेवन करते हैं तो आपको और भी कई तरह की समस्याएं हो सकतीं है।

ज्यादा मुसशकक्त करने से बेहतर होगा कि इससे राहत पाने के लिए प्राकृतिक उपाय आजमाए जाएं। आप जानतें ही होंगे कि योग करने से शरीर की कई प्रकार की बीमारियां दूर होतीं है। आपको बता दें कि योग की मदद से आप शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ा सकते हैं और श्वसन नली में सूजन की समस्या को ठीक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ योग ऐसे भी हैं जो बंद नाक को भी ठीक करने और मांसपेशियों को आराम देने में भी मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि किन योगासनों की मदद से आप इस समस्या को दूर कर राहत पा सकते हैं।

Get Relief Breathing Problem
Get Relief Breathing Problem

भुजंगासन – इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं, अपनी हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। अपना सिर ऊपर की ओर करें और गहरी सांस लें। आप आराम महसूस करेंगे। अगर आप रोजाना भुजंगासन करते हैं तो इससे छाती को आराम मिलता है और श्वसन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही खांसी की समस्या से भी राहत मिलती है।

हलासन – इस आसान को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, अपने पैरों को सिर के पीछे ले जाएं और अपने पंजों से ज़मीन को छूने की कोशिश करें। आप अपने हाथों से अपनी कमर को सहारा दे सकते हैं। इससे सिरदर्द और बंद नाक से राहत मिलती है। हलासन सिर में ब्लड प्रेशर बढ़ाकर बंद नाक को खोलने में मदद करता है और इससे मस्तिष्क की नसें भी स्वस्थ होतीं है।

अनुलोम- जैसे की आप जानतें है होंगे यह एक प्राणायाम है, जो नाक के मार्ग को साफ करता है। इसे करने के लिए दाएं अंगूठे से दाएं नथुने को बंद करें और बाएं नथुने से सांस लें। फिर बाएं नथुने को बंद करें और दाएं से सांस छोड़ें। इसे कम से कम 1 मिनट तक करें। ऐसा करने से आपकी नाक खुल जाएगी और साइनस का दबाव कम हो जाएगा। इन योगासनों को नियमित रूप से कारने से आप पाएंगे कि आपको साइनस की समस्या से राहत मिल गई है और आप सर्दियों में ऐसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचे रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें