Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोज सिर्फ 1 आंवला खाकर पाएं सेहत के जबरदस्त फायदे, 9 रोग जड़ से होते हैं खत्म

January 10, 2023

रोज सिर्फ 1 आंवला खाकर पाएं सेहत के जबरदस्त फायदे, 9 रोग जड़ से होते हैं खत्म

ठंड के मौसम में सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इन दिनों बॉडी की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है, जिसके वजह से इंफैक्शन और बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बचाव के लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित होते हैं औषधीय गुण वाले फूड्स। सर्दी बीमारी के साथ तरह-तरह की साग-सब्जियां और फलों का मौसम भी है। ऐसा ही एक फल है आंवला, जिसे सर्दियों का सुपरफूड भी माना जाता है। आयुर्वेद में 1000 सालों से इस आंवला को बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल किया जा रहा है। 100 ग्राम ताजा आंवले में 20 संतरे जितना विटामिन सी होता है। इसके साथ ही यह फल ऊर्जा, कैलोरी, फाइबर, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम 50 प्रतिशत, आयरन, कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन से भी भरपूर होता है।

आंवला के सेवन से मिलते हैं ये फायदे आंवला में है एंटी कैंसर गुण
आंवला में रेडियो मॉड्यूलेटर, कीमो मॉड्यूलेटर, कीमो प्रिवेंटिव इफेक्ट, फ्री रैडिकल स्कैवेंजिंग, एंटीआक्सीडेंट, एंटी-इंलेमेटरी, एंटी मुतजेनिक और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी एक्टिविटी जैसे गुण होते हैं, जो कैंसर के इलाज और रोकथाम में असरदार माने जाते हैं।

डायिबटीज में आंवला के फायदे
आंवला में घुलनशील फाइबर होता है,जो शरीर में जल्दी से घुलकर शुगर को अवशोषित करने की दर को धीमा करता है। यह ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करने में मदद कर सकता है। टाइप 2 डायिबटीज वाले लोगों में आंवला का ब्लड शुगर और लिपिड की भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पाचन में सुधार के लिए खाएं आंवला
आंवला में मौजूद फाइबर मल त्याग को सुगम बनाता है। साथ ही इरिटेबल बाऊल सिंड्रोम के लक्षण को दूर करता है। साथ ही अपच, गैस, पेट के अल्सर में भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर होने के कारण आंवला खिनज और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में बॉडी की मदद करता है।

आंवला खाने से बढ़ती है आंखों की रौशनी
भंवला विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन ए न केवल दृष्टि में सुधार करता है, बल्कि यह उम्र से संबंधित आंखों के विकार के जोखिम को भी कम कर सकता है। इसके साथ ही आंवला में मौजूद विटामिन सी बैक्टीरिया से लड़कर आंखों के स्वास्थ्य में सहायता करती है, और कंजक्टिवाइिटस जैसे संक्र मणों से बचाती है।

श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाता है आंवला
आंवला के सेवन से श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने और इंफैक्शन से बचाव में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंलेमेटरी गुण होते हैं, जो फेफड़ों को बाहरी विषाक्त पदार्थों से बचाने का काम करते हैं। जिससे खांसी, जुकाम और कफ जैसे समस्याओं को रोका जा सकता है।

आंवला है इम्यूनिटी बूस्टर
आंवला नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर होता है। इसमें विटामिन सी, पॉलीफेनोल्स, अल्कलॉइड्स और लेवोनोइड्स मिलते हैं, जो बॉडी की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें