Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर पर अचानक आ गए Guest, ताे गर्मागर्म सर्व करें Palak Oats Vada

February 5, 2023

घर पर अचानक आ गए Guest, ताे गर्मागर्म सर्व करें Palak Oats Vada

वड़ा की कई रैसिपी आपने ट्राई की होगी, लेकिन क्या आपने हैल्दी और टेस्टी पालक ओट्स वड़ा की रैसिपी ट्राई की है। ये हैल्दी और टेस्ट रैसिपी आप आसानी से फैस्टिव सीजन में अपनी फैमिली और फ्रैंड्स के लिए बना सकती हैं।

सामग्री

– 100 ग्राम पालक के मुलायम पत्ते
– 3/4 कप ओट्स
– 1/4 कप मूंग दाल पाऊडर
– 1/4 कप ब्रैडक्रंब्स
– 1 छोटा चम्मच अदरक व हरीमिर्च पेस्ट
– 1/2 कप आलू उबले व मैश किए
– थोड़ी सी धनियापत्ती कटी
– 1 बड़ा चम्मच दही, डीप फ्राई करने के लिए रिफाइंड ऑयल, लालमिर्च पाऊडर, अमचूर पाऊडर, चाटमसाला
– नमक स्वादानुसार

विधि

ओट्स को तवे पर हलका सा भूनें और ठंडा कर के मिक्सी में पीस लें। पालक के पत्ताें को धो कर बारीक काटे लें। फिर बाकी सारी सामग्री मिलाएं। नीबू के बराबर थोड़ा-थोड़ा मिश्रण ले कर गोल करें। फिर हाथ से थोड़ा चपटा करें और उंगली से बीच में छेद कर लें। गर्म तेल में धीमी आंच पर ओट्स वड़ा सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। चटनी या सौस के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें