Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में आने वाले हैं गेस्ट तो फटाफट इन टिप्स के साथ बनाएं Paneer Gulab Jamun

February 23, 2023

घर में आने वाले हैं गेस्ट तो फटाफट इन टिप्स के साथ बनाएं Paneer Gulab Jamun

सामग्री
पनीर – 250 ग्राम
बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच
चीनी – 1 कप
रिफाइंड तेल – जरुरतअनुसार
मैदा – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
पानी – 2 कप

बनाने की विधि
1. सबसे पहले पनीर को एक बाउल में डालकर चिकना होने तक अच्छे से मैश कर लें।
2. फिर इसमें एक चम्मच नमक, बेकिंग पाउडर, चीनी डालें और मिक्स कर लें।
3. अब तैयार मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें। बॉल्स तैयार होने के बाद इन्हें अलग रख दें।
4. एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और तैयार की गई बॉल्स को सुनहरा होने तक फ्राई करें।
5. एक बर्तन में पानी उबालकर उसमें चीनी मिलाएं और चाशनी तैयार कर लें।
6. चाशनी में तैयार किए हुए गोल्डन बॉल्स डालें।
7. 2-3 घंटे के लिए बॉल्स को चाशनी में भिगोए रहने दें।
8. तय समय के बाद मेवे के साथ गर्निश करके गर्मा-गर्म गुलाब जामुन सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें