Site icon Dainik Savera Times

ब्रह्ममुहूर्त में जागने की आदत बदल सकती है आपकी ज़िंदगी, जानिए क्या हैं इसके अनोखे फायदे

Lifestyle : आजकल बदलती दिनचर्या और भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अक्सर लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं। जिससे आजकल लोगों की डेली रुटीन खराब हो गई है। साथ ही लोग मानसिक और शरीरिक परेशानियों से जूझ रहें है। आयुर्वेद के अनुसार, प्राचीन भारतीय परंपरा में ब्रह्म मुहूर्त, यानी सुबह लगभग 3:30 से 5:30 बजे के बीच उठने का विशेष महत्व रहा है। आयुर्वेद, योग और ध्यान के जानकार इस समय को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सबसे प्रभावशाली मानते हैं।

मानसिक स्थिरता का समय

ब्रह्म मुहूर्त में वातावरण अत्यंत शांत और शुद्ध होता है। यह समय मस्तिष्क को गहराई से स्थिरता प्रदान करता है। अगर आप इस दौरान ध्यान, प्राणायाम या आत्म-निरीक्षण करते हैं, तो आपका मन अधिक संतुलित और नियंत्रित रहता है। इससे क्रोध, चिंता और भावनात्मक अस्थिरता पर काबू पाना आसान हो जाता है।

ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार

रातभर की नींद के बाद शरीर प्राकृतिक रूप से ऊर्जावान होता है। जब आप ब्रह्म मुहूर्त में जागते हैं, तो आप उस ऊर्जा को सही दिशा में चैनलाइज़ कर सकते हैं। ध्यान और योग जैसी क्रियाएं इस समय आपकी मानसिक तरंगों को सकारात्मक दिशा देती हैं, जिससे दिनभर उत्साह और स्पष्टता बनी रहती है।

विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए वरदान

इस समय मस्तिष्क सबसे अधिक ग्रहणशील होता है। अध्ययन, रचनात्मक लेखन, समस्या-समाधान या कोई नया कौशल सीखने के लिए यह समय बेहद उपयोगी माना जाता है। न्यूरोसाइंस के मुताबिक, नींद के बाद ब्रेन की न्यूरल एक्टिविटी बहुत सक्रिय होती है, जिससे फोकस और याददाश्त बेहतर रहती है।

सोच में निखार और रचनात्मकता

ब्रह्म मुहूर्त में जागकर जब आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो आपका दिमाग अधिक स्पष्ट और बोझ-मुक्त होता है। यह समय लेखकों, कलाकारों, वैज्ञानिकों और विचारकों के लिए विशेष रूप से प्रभावशाली होता है। सृजनात्मक सोच और इनोवेटिव आइडिया इसी समय अधिक सहजता से आते हैं।

विशेषज्ञों की राय

योग विशेषज्ञों का कहना है कि “ब्रह्म मुहूर्त केवल एक धार्मिक अवधारणा नहीं, बल्कि मानसिक विकास का स्वर्णकाल है।” अगर आप मानसिक शांति, बेहतर फोकस और स्वस्थ जीवनशैली की तलाश में हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त में जागने की आदत आपकी ज़िंदगी को पूरी तरह बदल सकती है।

Exit mobile version