Hair Care Tips For Holi 2026: होली का त्योहार रंग और उमंग से भरा होता है, लेकिन रंगों में मौजूद केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रूखापन, बालों का टूटना और स्कैल्प पर डैंड्रफ जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं। ऐसे में होली से पहले और बाद में बालों की देखभाल करना बेहद जरूरी है।
होली से पहले बालों की तैयारी
तेल की मालिश: सरसों, नारियल या जैतून तेल से बालों की मसाज करें। तेल की परत रंगों को बालों में प्रवेश करने से रोकती है।
बालों को बांधें: खुले बाल ज्यादा रंग सोखते हैं और टूटने के जोखिम बढ़ता है। एक टाइट चोटी या जूड़ा बनाना बेहतर है।
लीव-इन कंडीशनर: अगर तेल नहीं लगाना चाहतीं, तो बालों पर मोटी लेयर में कंडीशनर या सीरम लगाएं।
कैप या स्कार्फ: सिर को ढकने के लिए स्टाइलिश स्कार्फ या बंदना इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें :
होली के बाद बालों की देखभाल
रंग झाड़ें: पहले सूखे बालों को हल्के हाथ से हिलाकर या मोटे दांतों वाली कंघी से अतिरिक्त रंग निकालें।
ठंडा पानी: बाल धोते समय ठंडा या सामान्य पानी इस्तेमाल करें, गर्म पानी रंग को बालों में सेट कर सकता है।
माइल्ड शैंपू: सल्फेट-फ्री या क्लींजिंग शैंपू का इस्तेमाल करें। अगर रंग गहरा है, तो स्कैल्प पर नींबू का रस लगाकर निकाल सकते हैं।
हेयर मास्क: दही और शहद का हेयर मास्क या डीप कंडीशनर रंगों से हुई ड्राईनेस दूर करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें :