आज का इतिहास: आज के दिन हुई थी “भारतीय जनता पार्टी” की स्थापना

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार है:- 1886- हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का जन्म। 1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई। 1909- अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया। 1917 – प्रथम विश्व.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार है:-
1886- हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का जन्म।
1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1909- अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919 – रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए।
1955- अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1957- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966- भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1980- भारत की राजनीतिक पार्टी “भारतीय जनता पार्टी” की आज ही के दिन स्थापना हुई।
1982- दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
2009- इटली में आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत।
2010- भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013- राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2013- अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई।

- विज्ञापन -

Latest News