Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन घरेलू तरीकों से निकले गालों पर लगे Holi के रंग

February 24, 2023

इन घरेलू तरीकों से निकले गालों पर लगे Holi के रंग

होली के त्यौहार में लोग खूब मस्ती करते हैं। होली का त्यौहार रंगों का त्योहार है और रंग के बिना तो होली बिलकुल बेरंग होती है। इस दिन सबको रंग लगाना तो बेहद पसंद है लेकिन समस्या तब आती है जब हमारे शरीर से रंग छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। पूरा चेहरा लाल काले रंग से भर जाता है जिसे निकलने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में इस समस्या को हल करने के लिए हम आपको घर के कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो होली के रंग को दूर करने में आपकी मदद करेगा:

खीरे- खीरे का इस्तेमाल भी रंग छुड़ाने के लिए किया जाता है। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं, चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।

मूली- मूली का रस निकालकर उसमें दूध और बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है। चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।

नींबू और बेसन- नींबू और बेसन का प्रयोग करके भी आसानी से रंग छुड़ाया जा सकता है। रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। पंद्रह-बीस मिनट तक पेस्ट लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें।

कैस्टर ऑयल- त्वचा पर लगे गहरे रंग को छुड़ाने के लिए दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।

जौ का आटा- जौ का आटा और बादाम का तेल भी लोग शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने में करते हैं। इनके तेल को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।

संतरे के छिलके- चेहरे पर दाने हैं और रंग भी जम गए हैं तो संतरे के छिलके और मसूर की दाल और बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर मसलें और धो लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें