Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holi Special: आज घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल ‘Bread Manchurian’, Recipe है बेहद आसान

March 25, 2024

Holi Special: आज घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल ‘Bread Manchurian’, Recipe है बेहद आसान

होली के दिन हर घर में तरह-तरह के व्यंजन बने होतें है। ऐसे में शाम की क्रेविंग्स को कम करने के लिए कुछ स्पाइसी और गरमा गरम मिल जाये तो क्या ही कहना। आज हम आपको ‘Bread Manchurian’की रेसिपी बताने जा रहें है। जिसे बनाना बेहद आसान है और ये आपका समय भी बचाएगा।

सामग्री:

ब्रेड की 6 स्लाइस

तलने के लिए तेल

1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर

1 टेबलस्पून मैदा

नमक पाउडर स्वादानुसार

कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार

पानी आवश्यकतानुसार

सॉस बनाने के लिए सामग्री:

1 टीस्पून तेल

1 टीस्पून अदरक

1 टीस्पून लहसुन

1 प्याज़

2 हरी मिर्च (चारों बारीक़ कटे हुए)

2 टीस्पून ग्रीन चिली सॉस

2 टीस्पून सोया सॉस

2 टीस्पून टोमैटो सॉस

1 टीस्पून विनेगर

1 टीस्पून शक्कर

1 टीस्पून कॉर्नफ्लोर (2 टीस्पून पानी में घोला हुआ)

नमक और कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार

थोड़ा-सा हरा प्याज़ (कटा हुआ)

बनाने की विधि:

1. ब्रेड को क्यूब्स में काटकर घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक तल लें।

2.घोल की सामग्री मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।

3. कड़ाही में तेल गरम करके लहसुन, अदरक, प्याज़ और हरी मिर्च डालकर भूनें।

4. नमक, शक्कर, सभी सॉस, विनेगर, कालीमिर्च पाउडर और आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

5. कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर गाढ़ा होने तक उबालें।

6. ब्रेड क्यूब्स डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं।

7.हरे प्याज़ से सजाकर सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें