Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चींटियों से निपटने के घरेलू उपाय, जानें आप भी

May 13, 2023

चींटियों से निपटने के घरेलू उपाय, जानें आप भी

बहुत बार कुछ अनचाहे मेहमान आप की दरारें पड़ी छतों, खिड़कियों आदि से रेंगते-रेंगते घर में आ जाते हैं और ये हैं चींटियां। चींटियों को खाना बहुत आकर्षित करता है। अत: आप को अपने खाने को सुरिक्षत रखने की चेतावनी दी जाती है। आप इन से बचाव के लिए अगर कोई रसायन इसलिए नहीं छिड़कना चाहतीं क्योंकि आप को रसायनों से एलर्जी है, तो हम आप को चींटियों आदि से बचाव के कुछ घरेलू उपाय बता रहे ह

पुदीने की पत्तियां: चींटियां अपने वजन से 50 गुणा अधिक वजन उठा सकती हैं. अत: ये पुदीने की पत्तियां भी उठा सकती हैं, लेकिन जब ये उन्हें खाती हैं तो मर जाती हैं.

साबुन और पानी का घोल: यह घोल चींटियों से छुटकारा पाने का सब से अच्छा तरीका है। 2 बड़े चम्मच साबुन के पानी को थोड़े से सादे पानी में मिला कर एक बोतल में भर लें, फिर इस घोल को अपने घर की खिड़कियों, दरवाजों और जहां-जहां भी दरारें हों वहां छिड़कें, इसे पोंछें नहीं। यह घोल खाने की खुशबू को समाप्त कर देता है, जिस से चींटियां खाने तक नहीं पहुंच पाती हैं। आप इस घोल को चींटियों पर छिड़केंगी तो वे मर भी जाएंगी।

कॉर्नमील: यह चींटियों के खिलाफ एक हथियार की तरह इस्तेमाल हो सकता है। यह इन्सानों, जानवरों के लिए नुक्सानदायक भी नहीं होता है। इस को खाते ही चींटियां मर जाती हैं।

चौक या बेबी पाऊडर: यह चींटियों से बचने का सब से पुराना घरेलू तरीका है। इन दोनों में टैलकम पाऊडर होता है, जो चींटियों को भगाने का प्राकृतिक समाधान है। बेबी पाऊडर में कॉर्नस्टार्च होता है, जो चींटियों को भगाने में मदद करता है। जहां चींटियां बार-बार आती हैं आप इन्हें उस जगह भी डाल सकती हैं।

’कंटेनर और कटोरे: अपने खाने को किसी एअरटाइट कटोरे में ही रखें। इससे आप खाने को ताजा भी रख पाएंगी, साथ कीड़े-मकोड़ों से भी बचा रहेगा। एक बड़े कटोरे में पानी डाल कर अपने खाने के आसपास एक खाई जैसी बना दें इससे चींटियां आप के खाने तक नहीं पहुंच पाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें