Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Homemade Face Pack : चेहरे पर लगाएं ये हल्दी-बेसन का फेस पैक, मिलेगा नेचुरल ग्लो

September 12, 2025

Homemade Face Pack : चेहरे पर लगाएं ये हल्दी-बेसन का फेस पैक, मिलेगा नेचुरल ग्लो

Homemade Face Pack : रोजमर्रा की भागदौड़ और प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा की चमक अक्सर कम हो जाती है। ऐसे में कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह घर पर तैयार नेचुरल फेस पैक आपकी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए निखार सकते हैं। हल्दी और बेसन से बना फेस पैक आपकी त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के साथ टैनिंग और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। बता दें कि हल्दी और बेसन से बना यह केमिकल-फ्री फेस पैक आपकी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और स्वस्थ बनाने का आसान और सस्ता उपाय है। वहीं इसका नियमित उपयोग से आप टैनिंग, दाग-धब्बे और रूखापन जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह पैक हर मौसम में आपकी त्वचा को प्राकृतिक निखार देने के लिए बेहतरीन विकल्प है। आइए खबर को विस्तार से जानते है…

फेस पैक के लिए जरूरी सामग्री

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए:

2 चम्मच बेसन
चुटकी भर हल्दी
1–2 चम्मच दही
1–2 चम्मच गुलाब जल

ये सभी सामग्री आपकी त्वचा को पोषण देने के साथ उसे साफ और चमकदार बनाएगी।

बनाने की आसान विधि

1. सबसे पहले एक साफ कटोरी में बेसन और हल्दी डालें।
2. अब इसमें दही मिलाएं।
3. अंत में गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
4. मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक यह एक स्मूद पेस्ट का रूप न ले ले।
5. अब आपका नेचुरल फेस पैक तैयार है, जिसे आप अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

–पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
–इसे 15–20 मिनट तक सूखने दें।
–फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
–सप्ताह में 2–3 बार इसका इस्तेमाल करने से बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।
–इस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे।

त्वचा के फायदे

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। बेसन त्वचा को डीप क्लीन कर टैनिंग हटाने में कारगर है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को सॉफ्ट और ब्राइट बनाता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट और फ्रेश लुक देता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए उपाय केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह का घरेलू नुस्खा अपनाने या डाइट और स्किन केयर रूटीन में बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें