Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आप भी जले हुए बर्तनों से है परेशान, तो इन Tips के साथ करें उन्हें साफ़

January 9, 2023

अगर आप भी जले हुए बर्तनों से है परेशान, तो इन Tips के साथ करें उन्हें साफ़

जले हुए बर्तनों का सामना हर एक महिला को करना पड़ता हैं। जिसके कारण उनका ज्यादा तर समय बर्तन साफ़ करने में निकल जाता हैं। आये दिन हर महिला को इस समस्या का सामना करना पड़ता हैं। कई बार तो बर्तन इतना जल जाता हैं कि महिलाएं उनको दोबारा इस्तेमाल ही नहीं करती इसलिए आज हम आपको जले हुए बर्तनों को जल्दी साफ़ करने के कुछ टिप्स बताएंगे जो कुछ इस तरह हैं।

बेकिंग सोडा से करें साफ
बर्तनों का साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में पानी डालें फिर इसमें बेकिंग सोडा डालकर पानी को उबाल लें। 15 मिनट तक मिश्रण को गैस पर रखकर उबालें। फिर साधारण पानी से बर्तन धो लें। बर्तनों में जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी।

टैबलेट्स भी आएंगी काम
आप टैबलेट्स जैसे एस्प्रिन, डिस्प्रिन का इस्तेमाल करके भी बर्तनों की चमक वापिस ला सकते हैं। पानी को गुनगुना कर लें। इसके बाद इसमें टैबलेट्स को बर्तन में मिला दें। 1 घंटे के लिए बर्तन इस पानी में रखें। यदि बर्तन बड़ा है तो आप 3-5 टैबलेट्स को पानी में डालें। इसके बाद बर्तन को सादे पानी से धो लें। बर्तन में आने वाली दुर्गंध दूर करने के लिए आप डिशवॉश साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिरका
सिरके का इस्तेमाल करके भी आप बर्तनों को चमका सकते हैं। पानी में सिरका मिलाएं। इसके बाद इस पानी को उबाल लें। सिरका हटाने के बाद बेकिंग सोडा डालकर बर्तन को नॉर्मल तरीके से साफ करें। इससे जला हुआ बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा।

ड्रायर शीट
ड्रायर शीट का इस्तेमाल करके आप जले हुए बर्तनों का साफ कर सकते हैं। बर्तन को रातभर के लिए ड्रायर शीट्स के साथ ढककर रखें। ड्रायर शीट्स बर्तनों पर जमी गंदी परत को सॉफ्ट कर देगा। इसके बाद आप बर्तनों को आसानी से साफ कर पाएंगे।

ये तरीके भी आएंगे काम
. नींबू के छिलके के साथ आप बर्तनों को रगड़ें। इससे जले हुए बर्तन साफ हो जाएंगे।
. इसके अलावा सैंड पेपर के साथ भी बर्तनों को रगड़कर आप उनकी चमक वापिस ला सकते      हैं।
.रात भर बर्तनों को सफेद सिरके और पानी में डालकर रख दें। इससे भी बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें