Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजराती खाने के है शौकीन, तो नाश्ते में ट्राई करें ये स्पंजी कटोरी ढोकला, जानिए इसकी आसान रेसिपी

May 10, 2024

गुजराती खाने के है शौकीन, तो नाश्ते में ट्राई करें ये स्पंजी कटोरी ढोकला, जानिए इसकी आसान रेसिपी

अगर आप गुजराती खाने के शौकीन है तो आज हम आपको गुजरात का फेमस यानि स्पंजी ढोकला बनाना बताएंगे। इसे बनाना बेहद आसाम है। स्पंजी कटोरी ढोकला को आप नाश्ते में बना सकते है। ये खाने में बेहद स्वाद होता है जिसके कारण स्पंजी कटोरी ढोकला बच्चो से लेकर बड़ो तक को पसंद आने वाला है। तो चलिए जानते है स्पंजी कटोरी ढोकला बनाने की आसाम सी विधि।

कटोरी ढोकला बनाने की सामग्री
120 ग्राम बेसन
2 चम्मच सूजी
1 चुटकी हल्दी
1 चम्मच पिसी हुई चीनी
1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
½ चम्मच साइट्रिक एसिड
1 ½ चम्मच इनो
2 चम्मच तेल
1 चम्मच सरसों के बीज
2 लम्बी कटी हुई हरी मिर्च
½ चम्मच तिल के बीज
1-2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
6-7 करी पत्ता
स्वादानुसार नमक

कटोरी ढोकला बनाने का तरीका

– कटोरी ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में बेसन ले लें।
– अब इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, पिसी हुई चीनी, साइट्रिक एसिड, नमक और पानी डालकर मिक्स कर लें।
– फिर इसमें सूजी और तेल एड करें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद बैटर में इनो या बेकिंग सोडा डालकर चलाएं।
– अब इस बैटर को कुछ देर के लिए ढक कर रख दें। इस दौरान कटोरियों में ऑयल अप्लाई करें। फिर बेसन के बैटर को कटोरी में भर दें। ध्यान रहे कि कटोरी को बेसन से आधा ही फिल करें।
– अब सभी कटोरियों को बेक कर लें। 10 मिनट बाद गैस बंद करें और कटोरी के खमीर को निकाल लें।
– अब पैन में तेल गर्म करें और इसमें सरसों के दानें, हरी मिर्च करी पत्ता, तिल के बीज और हरा धनिया डालकर तड़का तैयार कर लें।
– फिर इस तड़के से कटोरी ढोकले को गार्निश करें।
– बस आपका स्पंजी और टेस्टी कटोरी ढोकला बनकर तैयार है।
– इसे नाश्ते में सभी को सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें