Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कलाई के दर्द से हैं परेशान तो जरूर अपनाएं ये नुस्खे, मिनटों में मिलेगा समस्या का समाधान

January 30, 2023

कलाई के दर्द से हैं परेशान तो जरूर अपनाएं ये नुस्खे, मिनटों में मिलेगा समस्या का समाधान

कलाई में दर्द की समस्या होना तो आम बात है लेकिन ये दर्द इतना भयानक हो सकता है के आपको बहुत सी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। कलाई में दर्द हो तो हम किसी प्रकार का वजन नहीं उठा सकते। सिर्फ यही नहीं बल्कि दर्द के चलते पूरी बाजू काम करना बंद कर देती है। ऐसे में जरुरी है के आप कुछ खास घरेलू उपाय अपना कर कलाई के दर्द से छुटकारा पा सकें।

* कलाई में दर्द होने पर इसे आराम देना चाहिए जितना हो सकें इसे उपर उठा कर रखना चाहिए।

* अगर कलाइयों में दर्द हो रहा हो तो किसी अच्छे तेल से मालिश करने से दर्द से राहत पाई जा सकती है। पुदीने के तेल में ओलिव आयल मिलाकर इस तेल से मालिश करने से दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

* अपनी पीठ को तरफ अपने हाथों को नमस्कार मुंद्रा में रखें, उंगलियों को ऊपर न करके नीचें की तरफ रखें, जब तक आपको आराम मस्सुस हो तब तक इसी मुंद्रा में रहें।

* कलाइयों में दर्द होने पर आलू को उबालकर उसको अच्छी तरह मैश करके कलाई पर बांधने से दर्द से राहत पाई जा सकती है।

* गर्म पानी से स्नान या शावर के बाद व्यायाम करें ताकि आपकी कलाई जकडन मुक्त हो।

* बर्फ के टुकड़े से सेंक करने से कलाइयों के दर्द और सूजन से छुटकारा पाया जा सकता है।

* कलाई को उसके विपरीत अंगूठे और तर्जनी से गोलाकार करके पकड़े और 3-5 सेंकड तक उसे जोर से दबाएं।

* सबसे पहले अपनी हथेली को सीधा करके फैलाएं और फिर कलाई को गोल गोल करके घुमाएं।

* कलाइयों के दर्द से राहत पाने के लिए सोने के वक्त हमेशा कलाइयों को थोड़ी ऊंचाई पर रख कर सोना चाहिए। अपनी बाजुओं को तकिए पर रखकर हल्का खींचे और दर्द की स्थिति में हाथों का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें