Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदलते मौसम में है खांसी से परेशान तो पिएं ये काढ़ा, जल्द मिलेगा आराम

January 19, 2023

बदलते मौसम में है खांसी से परेशान तो पिएं ये काढ़ा, जल्द मिलेगा आराम

बदलते मौसम के साथ खांसी की समस्या एक आम बात है लेकिन ये हमे बेहद परेशानी में डाल सकते हैं। खांसी की परेशानी के कारण गले में दर्द रहता है और साथ ही में नींद भी नहीं आती है। ऐसे में लोग दवाइयों को सेवन करते हैं जिसकी वजह से खासी तो एक बार के लिए ठीक हो जाती है लेकिन शरीर की नसों में पहुँचकर उन्हें नुकसान पहुचाँती है। अगर आप भी इस परेशानी से तंग आ गए हैं तो घरेलू तरीको को अपना सकते है जैसे इसके लिए घरेलु काढ़ा पिया जा सकता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है-

#. इसके लिए पानी में हल्दी डालकर उसमे चाय की पत्ती दाल दे और इसके बाद अदरक का टुकड़ा डालकर अच्छे से उबाल ले। ठंडा कर इसे सोने से पहले पी ले जिससे राहत मिलेगी।

#. गुड़ को अच्छे से कूटकर उबलते पानी में डाल दे। इसके बाद थोड़ी सी अजवाइन डालकर अच्छे से उबाल ले। फिर इसे गुनगुना ही पिए। इससे खासी में राहत मिलेगी।

#. दो कप पानी को उबाल ले फिर इसके बाद इसमें अदरक डालकर फिर इसमें शहद डालकर अच्छे से उबाले। थोड़ी देर बाद इमली को डाल दे। बाद में छानकर पी ले, खासी में आराम मिलेगा।

#. तुलसी को अदरक के साथ पानी में डालकर मिला ले। फिर इसमें काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला ले। इस पानी को पिने से भी फायदा मिलता है।

#. मुलेठी की चाय बना ले फिर इसमें अदरक के साथ गुड़ भी डाल दे जिसकी वजह से भी खासी को दूर किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें