Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लूज स्किन से हैं परेशान तो ट्राय करें ये टिप्स, दिखेंगे हमेशा जवान

May 10, 2023

लूज स्किन से हैं परेशान तो ट्राय करें ये टिप्स, दिखेंगे हमेशा जवान

आज के समय में हर कोईचाहता है की वे सबसे सुन्दर दिखे। कई बार हम सुन्दर दिखने के चक्कर में अपने फेस पर कई तिरह के प्रोडक्ट लगते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट का कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिलता है। आपकी छोटी-छोटी गलत आदतों की वजह से स्किन पर ढीलापन आने लगता है। चेहरे की त्वचा में आया ढीलापन भरी जवानी में आपको बूढ़ा दिखाने का काम करता हैं।आज हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से स्किन को टाइट किया जा सकता हैं। ये उपाय बेहद सस्ते और कारगर हैं। आइए जानते हैं ढीली त्वचा में कसाव लाने वाले इन कारगर नुस्खों के बारे में..

नारियल का तेल लगाएं
नारियल के तेल का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में सभी करते हैं। वहीं नारियल का तेल हाथों की स्किन को टाइट करने का भी कारगर नुस्खा है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल के तेल में विटामिन ई का 1 कैप्सूल मिलाएं और इससे 5 मिनट तक हाथों पर मसाज करें। फिर हाथों को गुनगुने पानी से धोकर टॉवल से पोंछ लें। हर रोज ऐसा करने पर धीरे-धीरे आपकी स्किन टाइट होने लगेगी।

गुलाब जल का कमाल
इसमें मौजूद नेचुरल एस्ट्रिंजेंट के कारण गुलाबजल त्वचा को टोन, साफ तथा मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यह त्वचा को चमकदार और टाइट करने में भी सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह स्किन के अंदर के ब्लड नर्वस को कसकर आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है। गुलाबजल और चन्दन का एक पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के बाद धो दें। आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कई बार कर सकती हैं।

फिटकरी की लें मदद
हाथों की त्वचा को टाइट करने के लिए आप फिटकरी के पानी की सहायता ले सकते हैं। इसके लिए 1 बॉउल पानी में 1 टुकड़ा फिटकरी मिलाकर घोल तैयार करें। अब 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर हाथों को 10 मिनट तक इस पानी में भिगोएं। फिर हाथों को साफ कपड़े से पोछकर हैंड क्रीम अप्लाई करें। इससे आपकी त्वचा टाइट होने लगेगी।

अंडे का जादू
अंडे को ढीली स्किन को टाइट करने वाला सबसे अच्छा नेचुरल और आसान तरीका माना जाता है। अंडे का व्हाइट हिस्सा एक नेचुरल एंस्ट्रिजेट के रूप में काम करती है। और इसके स्किन-पौष्टिक घटक हाइड्रो लिपिड ढीली त्वचा को लिफ्ट करने में हेल्प करता है। हालांकि अंडे का व्हाइट हिस्सा से त्वचा को टाइट वाले कई मास्क बनाये जाते हैं। लेकिन आप इसे ऐसे भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। जी हां अंडे की सफेदी को चेहरे पर तब तक लगाना जब तक यह ड्राई ना जायें। ड्राई होने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप अंडे के व्हाइट हिस्से को मुलतानी मिट्टी, बेसन या दही में मिलाकर पैक बनाकर भी लगा सकती हैं।

एलोवेरा जेल होगा फायदेमंद
तमाम औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल हाथों की ढ़ीली स्किन को टाइट करने का भी बेस्ट तरीका है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच गुलाब जल और 2 बूंद टी-ट्री ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को हाथों पर अप्लाई करें और रात भर के लिए छोड़ दें। नियमित रूप से ये नुस्खा अपनाने पर कुछ दिनों में आपके हाथों की त्वचा टाइट होने लगेगी।

खीरा है असरदार
खीरा सिर्फ डार्क सर्कल को ही दूर नहीं करता है बल्कि आपकी लूज स्किन को टाइट करने में भी हेल्प करता है। जी हां यह सबसे अच्छे नेचुरल स्किन टोनर में से एक है और इससे इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिली-खिली नजर रहती है। खीरे का रस निकालकर, इस रस को चेहरे पर लगाकर ड्राई होने तक छोड़ दें। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में एक बार करें। कुछ दिनों में आपको अपनी त्वचा टाइट होने लगेगी।

मुल्तानी मिट्टी दिखाएगी चमत्कार
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद मिनरल्स स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करते है और इससे स्किन टाइट होती है। आप दिन भर में कभी भी मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे स्किन पर लगाकर सूखने दें। बाद में गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।

केला है गुणकारी
पका हुआ केला कई तरह से त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन ई मौजूद होता है। केले का मास्क बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करता है। इसलिए आप केले के मास्क का इस्तेमाल त्वचा के कसाव के लिए कर सकते हैं। केले को अच्छे से मैश कर के त्वचा पर लगा लें। कम से 15 मिनट के लिए इसे त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद पानी से अपना मुंह धो लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें