किडनी स्टोन से चाहतें है बचना…तो इन सुपरफूड्स का करें सेवन, मिलेगा महंगी दवाइयों से छुटकारा

हमारे पूरे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग किडनी को माना जाता है। यह एब्डोमेन के ठीक पीछे होती है। हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं। किडनी हमारे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकलने का काम करती है।

नई दिल्ली: हमारे पूरे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग किडनी को माना जाता है। यह एब्डोमेन के ठीक पीछे होती है। हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं। किडनी हमारे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकलने का काम करती है। लेकिन कई बारी हमारे गलत खानपान और लाइफस्‍टाइल के कारण इसमें छोटे-छोटे पत्‍थर जैसे इकट्ठे हो जाते हैं। जिसे किडनी स्टोन कहा जाता है।

किडनी स्टोन होने पर व्यक्ति को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। इसका दर्द आपको कभी भी उठ सकता है। ऐसे में ये दर्द आपको मानसिक रूप से भी कमजोर कर देता है। दर्द से निजात पाने के लिए लोग महंगी दवाएं और कई प्रकार के उपायों को फॉलो करते हैं। लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है। हम आपको कुछ सुपरफूड बताएंगे जिसे इस समस्या के लिए रामबाण माना जाता हैं। तो चलिए जानते है सुपरफूड कौन से है:

1.ड्राई फ्रूट्स और सीड्स:- ड्राई फ्रूट्स और सीड्स किडनी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। दरअसल, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स दोनों में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन ई जैसे मिनरल्स और विटामिन के अच्छे स्रोत होते हैं। जो किडनी को हेल्दी रखते हैं. पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी की सूजन को भी कम करते हैं। इसके लिए आप डेली डाइट में बादाम, अखरोट, खजूर, किशमिश, चिया सीड्स, सनफ्लावर सीड्स आदि को शामिल कर सकते हैं।

2.फैटी फिश:- स्पेशलिस्ट के मुताबिक ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फैटी फिश किडनी के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यह ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों को कंट्रोल करने की क्षमता रखती है।इसके लिए सैल्मन, टूना, मैकेरल, हेरिंग और सार्डिन फैटी फिश का सेवन किया जा सकता है। साथ ही किडनी की सूजन को भी कम करती है। इसलिए डाइट में फैटी फिश शामिल करने से किडनी स्टोन की समस्या से बचा जा सकता है।

3.लहसुन:-लहसुन का सेवन करने से सेहत के लिए कई फायदे होतें है। दरअसल, लहसुन में एलिसिन नामक शक्तिशाली तत्व होता है। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। जो किडनी को कई इंफेक्शन और बैक्टीरिया से बचाने का काम करते हैं। यह किडनी को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहते हैं।

4.सेब का छिलका:- सेहतमंद रहने के लिए सेब का सेवन अधिक फायदेमंद है। तमाम ऐसी बीमारियां हैं, जो रोज सेब खाने से ठीक हो सकती हैं। सेब इनमें से एक है बता दें कि सेब में पाया जाने वाला एक्टिन नामक घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को कम करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा सेब के छिलके में क्वेरसेटिन नामक तत्व के साथ ही उचित मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। जो आपको फिजिकली और मेंटली फिट रखने मदद करते हैं।

5.शिमला मिर्च:- लाल शिमला मिर्च गुर्दे के लिए औषधि की तरह काम करती है। दरअसल, शिमला मिर्च में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलिक एसिड, विटामिन ए, बी 6 और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जो इसे गुर्दे के आहार के लिए एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी की सूजन को कम करते हैं। साथ ही शिमला मिर्च में पाया जाने वाला फाइबर ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करते हैं।

- विज्ञापन -

Latest News