Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिखना है सुंदर और स्टाइलिश तो ट्राई करें मंगलसूत्र के ये ट्रैंडी डिज़ाइन

January 27, 2023

दिखना है सुंदर और स्टाइलिश तो ट्राई करें मंगलसूत्र के ये ट्रैंडी डिज़ाइन

मंगलसूत्र हर सुहागिन की निशानी माना जाता है। हर कोई चाहता है के मंगलसूत्र बेहद सुंदर और स्टाइलिश हो जो आपकी लुक को और भी ज्यादा परफेक्ट बनाने का काम करे। ऐसे में आज कल कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश मंगलसूत्र के बारे में हम आपको बताएंगे जो आप भी ट्राई कर सकते हैं।

ब्रेसलेट मंगलसूत्र: अगर आपको नेकपीस वाले मंगलसूत्र बोझिल और भारी लगते हैं तो आप ब्रेसलेट वाला मंगलसूत्र तैयार करवा सकती हैं। जो काफी ट्रेंडी और एर नयापन नजर आएगा। वे अलग-अलग तरह के डिजाइनों में आते हैं और निश्चित रूप से आपको आपकी शादी के दौरान ट्रेंडी लुक देंगे।

हार्ट डिजाइन मंगलसूत्र: हार्ट डिजाइन मंगलसूत्र काफी चलन में। यह स्टाइलिश के साथसाथ बेहद खूबसूरत भी है। इसका डिजाइन बाकी मंगलसूत्रों से जरा हट कर हैं। यदि आपकी नई नई शादी हुई है तो इस मंगलसूत्र में आप और भी खूबसूरत दिखेंगी।

कस्टमाइज्ड नेम: आजकल पहनने वाले कई एक्ससरीज पर लोग अपने पार्टनर्स का नाम कस्टमाइज्ड करवाते हैं जो काफी ट्रेंडी है। ऐसे में आप भी कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र तैयार करवा सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर के प्रति प्यार भी जाहिर कर सकते हैं और काफी ट्रेंडी भी लगेगा।

राउंड शेप मंगल सूत्र: वैसे तो ज़्यादातर मंगलसूत्र का पेंडेंट त्रिकोण शेप में होता है। यदि आप कुछ हट कर ट्राई करना चाहती हैं तो इस राउंड शेप पेंडेंट वाले मंगलशूत्र को ट्राई कर सकती हैं। इस मंगलसूत्र को आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों को साथ पहन सकती हैं।

हैंगिग बीड्स: यदि आपको काले मोतियों से भरा हुआ मंगलसूत्र पसंद नहीं है तो आप हैंगिग बीड्सवाले मंगलसूत्र को पहन सकती हैं। इसमें हीरे के साथ काले मोतियों से मंगलसूत्र तैयार किया जाता है, जो एक हार के रूप में भी दिखता है । यह नई डिजाइन आपके गले को खूबसूरत बना सकती है।।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें