Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर घर पर बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो एक बार जरुर try करे Tandoori Paneer Gujiya

February 25, 2023

अगर घर पर बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो एक बार जरुर try करे Tandoori Paneer Gujiya

सामग्री

मैदा- 1 कप
अजवाइन- 1 चम्मच
तेल- 5 चम्मच
नमक- स्वादनुसार
चीज़- 1/2 कटोरी (कद्दूकस किया हुआ)

गुजिया की स्टाफिंग के लिए

पनीर- 1 कप
प्याज- 1
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2

बनाने का तरीका

1. गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करके रख लें। इसके लिए एक बाउल लें और मैदा को छान लें
2. अब नमक, अजवाइन, तेल डालकर मैदा को हल्के हाथों से मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और स्मूथ आटा गूंथ लें।
3.आटा गूंथने के बाद अब आपको गुजिया की स्टाफिंग तैयार करनी होगी। इसके लिए पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े करके रख दें। बेहतर होगा कि आप अपने पनीर को कद्दूकस कर लें।
4. साथ ही प्याज को बारीक काट लें और अगर आप कोई सब्जी डालना चाहते हैं तो वो भी काट लें। मगर आपको सभी सामान बहुत ही बारीक काटना है।
5. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। पहले प्याज को फ्राई करें और फिर पनीर को डाल दें। जब पनीर हल्का ब्राउन हो जाए तो लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
6. जब मसालों की खुशूब आने लगे तो चीज़ डालकर अच्छी तरह से पका लें। बस आपकी स्टाफिंग तैयार है। अब आपको गुजिया तैयार करनी है।
7. गुजिया बनाने के लिए आटे की लोई बना लें और छोटा गोल-गोल बेल लें। इसके बाद आटे के ऊपर तैयार स्टाफिंग डालें और साइड से बंद कर दें।
8. अब तंदूर गर्म करें और सीक में गुजिया लगाएं। फिर ब्रश की मदद से ऊपर तेल लगातक कुछ देर के लिए सेंक लें।
9. दोनों तरफ से हम गुजिया को सेक लेंगे। जब आपको लगे कि गुजिया पक गई है तो आप इसे एक प्लेट में निकाल लें।
10. बस आपकी गुजिया बनकर तैयार है, जिसे आप तेल में फ्राई भी कर सकती हैं। मगर बेहतर होगा कि आप तंदूर का ही इस्तेमाल करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें