Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर होठों के कालेपन की समस्या को करना चाहते है दूर तो ट्राई करें घरेलू उपाय

January 13, 2023

अगर होठों के कालेपन की समस्या को करना चाहते है दूर तो ट्राई करें घरेलू उपाय

सर्दियां आते हमें अपनी स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि इन सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लग जाती है। कई बार चेहरे पर काले होठ चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते है। ऐसे में हम काले पड़ चुके होठों को लिपस्टिक से ढकने की कोशिश करते हैं यदि आप स्वाभाविक रूप से गुलाबी होंठ वापस चाहते हैं जो कि मुलायम हों, तो आपके जरूर काम आएगा। तो चलिए आईये जानते हैं उन कुछ तरीकों के बारे में…

एक्सफोलिएट करें
आपको बस इतना करना है कि एक रुमाल या टूथब्रश गीला करें और धीरे से अपने होंठों को हल्के हाथों से रगड़ें। यह डेड स्किन और होठों की सूखी बाहरी परत को हटाता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है। एक्सोफ़ोलिट करने के बाद रात में हमेशा कोमल गुलाबी होंठों के लिए नारियल का तेल या प्राकृतिक लिप बाम लगाएं .

शुगर स्क्रबिंग
शुगर स्क्रबिंग होठों का कालापन दूर करने के लिए बेस्ट है। इसके लिए आप1 चम्मच बादाम का तेल, शहद और 2 चम्मच चीनी के मिश्रण से होठों की त्वचा को स्क्रब करें। इसे धीरे से स्क्रब करें क्योंकि आपके होठों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है। बादाम का तेल और शहद आपके होठों को नमी देगा और चीनी डेड स्किन को हटाएगी। इस स्क्रब के नियमित इस्तेमाल से आपके होंठ हमेशा के लिए गुलाबी हो सकते हैं।

darken lips,tips remove blackness of lips,home remedies to remove blackness from lips,beauty tips,beauty hacks

हल्दी और मलाई
हल्दी जहां होठों से कालापन हटाने में मदद करेगी, वहीं मलाई होंठो को पोषण देगी। इसको होंठो पर लगाने के लिए सोने से पहले हल्दी और मलाई का पेस्ट लगाएं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो होंठों के कालेपन के साथ फटे होंठों की समस्या को भी दूर करती है। मलाई होंठो को गुलाबी बनाती है।

darken lips,tips remove blackness of lips,home remedies to remove blackness from lips,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा और शहद
एलोवेरा जेल का एक बड़ा चम्मच लें और इसे शहद के साथ मिलाएं। इसे अपने होठों पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और तुरंत परिणाम देखने के लिए इसे पानी से धो लें। एलोवेरा और शहद दोनों ही आपके होठों को नमी प्रदान करते हैं, जिससे यह मुलायम और गुलाबी हो जाते हैं।

चुकंदर का करें इस्तेमाल
प्राकृतिक रूप से होठों को गुलाबी बनाने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपएक चुकंदर को कद्दूकस कर लें और उसका रस निकाल लें। इसे अपनी उँगलियों की मदद से अपने होठों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे धो लें। जल्दी परिणाम देखने के लिए आप इसे सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं। चुकंदर में प्राकृतिक बरगंडी रंग होता हैं जो आपके होठों को नरम और गुलाबी बनाने में मदद करता है।

खीरा भी लाभदायक
खीरा विटामिन-ए और सी का अच्छा स्रोत है। इसलिए, इसका जूस आपके होंठों का कालापन दूर करने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आधे खीरे का जूस निकालकर उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। जब रस ठंडा हो जाए, तो रूई से उसे अपने होंठों पर लगाएं। रस को 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। स्किन टाइटनिंग टॉनिक के रूप में खास पहचान रखने वाला खीरा होंठों की त्वचा की कसावट को बरकरार रखने के साथ ही होंठों को भरपूर नमी देता है।

गुलाब जल से बनाए होठों को जवां
होंठों को गुलाब की पंखुड़ियों के समान कोमल बनाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिएरात को सोने से पहले रूई को गुलाब जल में भिगोकर होंठों पर लगाएं। पिंक लिप्स की चाहत रखने वाले इसका इस्तेमाल रोज सोने से पहले कर सकते हैं। गुलाब जल होंठों व त्वचा में खून के प्रवाह को बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ और सुंदर बना सकता है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें