Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रहना है इन बीमारियों से दूर तो रहें खाना खाने के बाद इन फलों से दूर

February 7, 2023

रहना है इन बीमारियों से दूर तो रहें खाना खाने के बाद इन फलों से दूर

हम जैसे ही फलों को देखते है तो हमारे मुंह में पानी आ ही जाता है और हमारा मन उसे खाने को मचलने लगता है। फल हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है जिसका सेवन हम मजे से किसी भी समय कर लेते है लेकिन आपको ये जानना भी जरुरी है कि फलों का सेवन ज्यादातर खाली पेट ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में टोक्सिक पदार्थो को वाहर निकलने में काफी मदद मिलती है। इससे हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है और हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है। फल को खाने के साथ न खाकर खाली पेट खाया जाए तो हमारा स्वास्थय रोगमुक्त रहता है। आइये जानते हैं कौनसे फलों को खाने के बाद बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए।

किवि: यह फल पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इस फल में विटामिन सी की सामग्री संतरे के मुकाबले दोगुना होती है।

सेब: यह एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनोइड का बेहतर स्रोत है और कोलन कैंसर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनोइड का बेहतर स्रोत है और कोलन कैंसर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

स्ट्राबेरी: स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सिडेंट की उच्चतम मात्रा होती है और कैंसर से पैदा होने वाले एजेंटों से शरीर को बचाता है, रक्त वाहिकाओं को बाधित होने से रोकता है और फ्री रैडिकल को हटाता है।

संतरा: खाली पेट दो से चार संतरे खाने से ठंडा से बचने, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने, गुर्दे की पथरी को रोकने और कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

अमरुद और पपीता: इनमें विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। अमरूद का रस फाइबर में समृद्ध होता है और कब्ज को रोकता है। पपीता कैरोटीन में समृद्ध होता है, जिसे आंख के लिए अच्छा माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें