Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आपके भी बच्चे नहीं खाते बैंगन तो इस तरह एक बार अवश्य बनाए ये Recipe

January 8, 2023

अगर आपके भी बच्चे नहीं खाते बैंगन तो इस तरह एक बार अवश्य बनाए ये Recipe

सामग्री
एक बड़ा बैंगन
एक प्याज बारीक कटा हुआ
2 टमाटर बारीक कटे हुए
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
एक चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट या बारीक कटे
2 चुटकी हींग
आधा छोटा चम्मच राई
आधा छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार लाल मिर्च पाऊडर
धनिया पाऊडर 2 चम्मच
आधा छोटा-चम्मच हल्दी पाऊडर
एक छोटा चम्मच गरम मसाला
आधी कटोरी बारीक कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
तेल
बारीक कटे हरे धनिया सजाने के लिए

विधि
भर्ता बनाने के लिए बैगन को धोकर पानी सुखा लीजिए। इसके बाद बैंगन के चारों ओर तेल लगाकर चिकना कर लीजिए। फिर, बैंगन में 3 से 4 जगह चाकू से छेद करके इन छेद में हींग भर दीजिए। गैसऑन कीजिए और इस पर जाली स्टैंड लगाइए और बैंगन को भूनने के लिए जाली स्टैंड पर रख दीजिए।

थोड़ी- थोड़ी देर में बैंगन को धुमाते रहिए और चारों तरफ बैगन को घुमाकर भुन लीजिए। इसी बीच मसाला तैयार कर लीजिए। इसके लिए मिक्सर जार में टमाटर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर डाल दीजिए। साथ में हरी मिर्च को दो भाग करते हुए काट दीजिए और अदरक को भी मोटा-मोटा काट कर जार में डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।

बैंगन को बीच-बीच में दबाकर चेक कर लीजिए कि यह सही से भुना या नही। जब यह आसानी से दबने लगे, गैस बंद कर दीजिए और इसे एक प्लेट में रख लीजिए। बैंगन को थोड़ा ठंडा होने दीजिए। बैंगन को छील लिजिए और छिले हुए बैंगन को एक प्याली में रख लीजिए। पैन में तेल डाल कर गरम कीजिए। गरम तेल में बची हुई हींग और जीरा डाल दीजिए, जीरा चटखने के बाद, हल्दी पाऊडर, धनिया पाऊडर और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर मसाले को हल्का सा भुन लीजिए।

इस मसाले में टमाटर-मिर्च-अदरक का पेस्ट और लाल मिर्च पाऊडर डालकर मिला दीजिए। मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे। मसाला भुन जाने के बाद, इसमें गरम मसाला और नमक भी डालकर मिक्स कर दीजिए। साथ ही भुने हुए बैंगन को काटकर मसाले में डालकर अच्छे से मिला दीजिए। भर्ते में थोड़ा-सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए।

फिर भर्ते को 3 से 4 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकने दीजिए ताकि मसाले अच्छे से बैंगन में मिक्स हो जाएं। 4 मिनिट बाद, बैगन का भर्ता बनकर तैयार है। गैस बंद कर दीजिए और भर्ते को प्लेट में निकाल लीजिए। सब्जी के ऊपर हरे धनिए को डाल कर सजाइए। गर्मा-गर्म बैगन का भर्ता परांठे, चपाती या नॉन किसी के भी साथ परोसिए और खाइए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें