Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इमर्शन रॉड के इस्तेमाल से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो उठाना पड़ सकता है बढ़ा नुक्सान!

December 4, 2024

इमर्शन रॉड के इस्तेमाल से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो उठाना पड़ सकता है बढ़ा नुक्सान!

Immersion Rod Care: सर्दियों ने हर राज्यों में दस्तक दे दी है। ऐसे में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है। गर्म पानी करने के लिए लोग गीजर और इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते है। हालांकि गीजर खरीदना हर किसी ने बजट में नहीं होता जिस कारण बहुत से लोग पानी को गर्म के लिए इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते है।

वही अगर इसका इस्तेमाल सावधानी से न किया जाए तो यह बहुत खतरनाक भी हो सकता है। तो चलिए जानते है कि इमर्शन रॉड खरीदते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इमर्शन राॅड खरीदते समय 3 बातों का जरूर रखें ध्यान

कीमत और वारंटी: आपने अक्सर सुना होगा कि सस्ती चीज़ न तो ज्यादा लम्बे समय तक चलती है और खतरनाक भी साबित हो सकती है। ऐसी ही इमर्शन रॉड खरीदते समय उसकी क़ीमत और वारंटी या गारंटी जरूर चेक कर लें। क्योंकि मार्किट में बहुत से प्रकार के इमर्शन रॉड मिलते है। ऐसे में उसे खरीदने से पहले उसकी कम्पनी, वारंटी या गारंटी जरूर जांच ले। ताकि उसे किसी तरह की खराबी आने पर आसानी से उसे बदला जा सकें।

राॅड की बिल्ड क्वालिटी: मार्किट में बहुत से प्रकार के इमर्शन रॉड मिलते है। जो सस्ती और लोकल ब्रांड्स के होते है ऐसे में उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं होती। बता दे कि इमर्शन राॅड के वायर और स्टील की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। वहीं रॉड का कवर यानी इंसुलेशन प्लास्टिक का है तो वह मजबूत होना चाहिए।

ISI मार्क: इमर्शन रॉड हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा प्रमाणित ISI मार्क वाला ही ख़रीदे, क्योंकि ISI मार्क एक अच्छी क्वालिटी की गारंटी होती है। इसलिए जब भी इमर्शन रॉड खरीदे तो ISI मार्क जरूर चेक कर ले।

इमर्शन राॅड का इस्तेमाल करते समय ये सावधानियां बरतें

– इमर्शन राॅड से पानी गर्म करने लिए हमेशा प्लास्टिक की बाल्टी का इस्तेमाल करें।
– पानी की बाल्टी को हमेशा सूखे स्थान पर रखें।
– इमर्शन राॅड का इस्तेमाल करते समय जूते-चप्पल जरूर पहनें।
– हमेशा राॅड को पानी में डालने के बाद ही स्वीच को ऑन करें और पानी से बाहर निकालने से पहले ही स्वीच ऑफ कर दें।
– इमर्शन राॅड के लिए 16 एम्पीयर वाले पाॅवर सप्लाई वाले साॅकेट का इस्तेमाल करें।
– पानी गर्म होते समय बाल्टी में कभी भी हाथ न डालें।
– इमर्शन राॅड पर पानी गर्म करते समय बाल्टी को बच्चो और पेट्स की पहुंच से दूर रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें