Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में अगर आपके भी पैर बर्फ की तरह रहते हैं ठंडे तो ना करें नजरअंदाज, हो सकते है गंभीर बीमारियों के शिकार

January 11, 2023

सर्दियों में अगर आपके भी पैर बर्फ की तरह रहते हैं ठंडे तो ना करें नजरअंदाज, हो सकते है गंभीर बीमारियों के शिकार

सर्दियों में मौसम में हमें बहुत सारि मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को होती है जिनके हाथ और पैर ठंडे रहते है। बहुत कुछ पहनने के बाद भी उन्हें इस ठंड से छुटकारा नहीं मिल पाता। क्या आप जानते है कि पैरों का बहुत अधिक ठंडा रहना आपके लिए बहुत सारी समस्या पैदा कर सकता है। आज हम आपको इस समस्या से नूजत पाने के कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते है क्या है वह टिप्स:

जब हम ठंडे तापमान में जाते हैं तो तलवों और हथेली की रक्‍त वाहिनियां सिकुड़ जाती हैं, जिसकी वजह से इन हिस्‍सों में रक्‍त का प्रवाह कम हो जाता है और इस वजह से यहां का तापमान कम होने लगता है. इसके अलावा, कुछ मेडिकल वजहें भी हैं जिनकी वजह से कोल्‍ड फीट की समस्‍या हो सकती है.

कोल्‍ड फीट के अन्य कारण
एनीमिया- अगर शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स की कमी है और इंसान एनीमिया का मरीज है तो भी पैरों में ठंडापन महसूस हो सकता है. इसके अलावा, शरीर में आयरन की कमी, विटामिन बी12, फॉलेट, क्रोनिक किडनी डिजीज की समस्‍या होने पर भी ऐसा हो सकता है.

डायबिटीज- अगर आपके पैर हर वक्‍त ठंडे रहते हैं तो आप एक बार डायबिटीज का टेस्‍ट जरूर कराएं. दरअसल शरीर में लगातार शुगर अनियंत्रित रहने पर भी कोल्‍ड फीट की समस्‍या शुरू हो सकती है.

ब्‍लड सर्कुलेशन में समस्‍या- कई बार एक जगह बैठे रहने से पैरों में ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से नहीं हो पाता. इस वजह से पैर ठंडे हो जाते हैं. अगर आप गतिशील जीवन शैली नहीं जी रहे हैं तो भी ये समस्‍या हो सकती है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें