Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Starter में शामिल करें Amritsari Paneer Tikka, बढ़ा देगा खाने का स्वाद

March 14, 2023

Starter में शामिल करें Amritsari Paneer Tikka, बढ़ा देगा खाने का स्वाद

सामग्री
पनीर के बड़े चौकोर टुकड़े – 20
भुना बेसन – 1/4 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
अजवाइन – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि
अमृतसरी पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के दो-दो इंच के बड़े चौकोर टुकड़े काट लें. इसके बाद बेसन को कड़ाही में डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें. अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुना हुआ बेसन डाल दें. अब बेसन में अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद मिश्रण में तीन चार टेबलस्पून पानी मिलाकर मैश करें.

जब गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालकर उनमें तैयार पेस्ट अच्छे से लपेट कर मैरिनेट होने के लिए 10 मिनट तक छोड़ दें. इस दौरान एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो मेरिनेट किए पनीर के टुकड़े डालकर उन्हें डीप फ्राई करें. पनीर के टुकड़ों को पलट पलटकर गोल्डन फ्राई होने तक तलें. इसके बाद उन्हें एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सारे मेरिनेट पनीर पीसेस को डीप फ्राई कर लें. स्टार्टर के लिए टेस्टी अमृतसरी पनीर टिक्का बनकर तैयार है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें