Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियाें में कई सारी बीमारियों से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें अलसी के बीज

November 28, 2024

सर्दियाें में कई सारी बीमारियों से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें अलसी के बीज

Flax Seeds : सर्दियाें के मौसम में हमें कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। इन सबसे बचने के लिए हमें अपने भोजन में कई ऐसी चीजें शामिल करनी होती है, जो हमें इन बीमारियों से बचा सके। आज हम फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) के बारे में बात करेंगे जो आपको सर्दयिों में कई सारी बीमारियों से बचाएगा। हमें अपनी भोजन की थाली में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स शामिल करने की जरूरत होती है, जिसे पूरा करने के लिए हमें अपनी थाली में कई चीजें शामिल करनी होती है। आज हम कई गुणों से भरपूर फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो सर्दयिों के मौसम में आपको होने वाली बीमारियों से बचाने के साथ आपको भरपूर मात्र में पोषण भी देंगे।

फ्लैक्स सीड्स में भरपूर मात्र में फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। भारतीय मिट्टी में रचे बसे इस बीज को अपनी थाली में शामिल करने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह की जरूरत नहीं है। यह हर उम्र के लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। फ्लैक्स सीड्स को डाइट में शामिल करने से मोटापे, डायबिटीज के साथ कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। वहीं इसकी गर्म तासीर इसे सर्दयिों में बेहद खास बनाती है।

आमतौर पर देखा जाता है कि शरीर में मौजूद चोटें अक्सर सर्दियाें में उभर जाती है। इसके अलावा जोड़ो में भी दर्द की समस्या आने लगती है। इसके लिए फ्लैक्स सीड्स बेहद ही कारगर है। अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स) में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो पुराने दर्द के साथ सूजन को भी कम करने का काम करते हैं। वहीं अलसी के तेल की बात करें तो वह ज्वॉइंट पेन भी दूर करने का काम करते हैं।

कभी-कभार मौसम के बदलने से लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं आने लगती है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। यह कब्ज की समस्या को भी दूर करने का काम करता है। इसके साथ ही यह मोटापे के लिए भी कारगर है। इसके बीजों में लिग्नान होता है। जो फैट को कम करने का काम करता है। अलसी के बीज हमें कई तरह के फायदे देने के साथ ही सर्दी-जुकाम से भी हमारी रक्षा करते हैं। बीजों की तासीर गर्म होने से यह गले में होने वाली खराश को भी दूर करने का काम करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें