Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या सेहत के लिए अच्छा होता है अंडे का सेवन… protien के साथ मिलते है यह पोषक तत्व

October 29, 2023

क्या सेहत के लिए अच्छा होता है अंडे का सेवन… protien के साथ मिलते है यह पोषक तत्व

 

मुंबई: अंडे सेहत के लिए फायदेमंद हैं या नुकासनदेह, यह बहस लंबे समय से चल रही है। अंडों के बारे में कहा जाता है कि उनमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है और सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है लेकिन कम लोग जानते हैं वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से इसके पोषण को लेकर बहस में शामिल हैं। मानक तरीकों से हट कर एंडरसन का अध्ययन इस नजरिए में एक विस्तार देने की कोशिश करता है।

# अंडा खाने वाले प्रतिभागियों के खून में कोलीन की मात्रा काफी बढ़ी हुई पाई गई जो कि अंडे के बीच के हिस्से में बहुतायत में पाया जाने वाला पोषक तत्व होता है। इसके बावजूद दिल रोग से जुड़े मोटाबोलाइट, टमाओ (TMAO) में इजाफा देखने को नहीं मिला. इससे शोधकर्तओं को कोलीन और टमाओ के बीच संबंध नहीं मिला।

# इसके अलावा एंडरसन की टीम को खून के कैलेस्ट्रॉन मार्कर या सूजन के मार्कर्स में भी किसी तरह के निर्णायक बदलाव देखने को मिले। जबकि अजीब बात यह है कि सफेद अंडे की तुलना पूरे अंडे का डायबिटीज संबंधी मार्कर पर कम बुरा प्रभाव देखा गया. जबकि पहले कुछ और ही समझा जाता रहा।

# इस अध्ययन के नतीजे कैलेस्ट्रॉल पर ध्यान देने वाली धारणा को चुनौती देते दिखाई देते हैं. पूरा अंडा खाने वाले प्रतिभागियों में हीमेटोक्रिट के स्तर बढ़े हुए पाए गए जो अधिक लाल रक्त कोशिकाओं वाले सेहतमंद खून का संकेत देता है। इस अध्ययन में सेहत संबंधी कुछ खास तत्वों के असर की पड़ताल की और शोधकर्ता अन्य कारकों पर विशेष तौर से अध्ययन में शामिल करने का विचार कर रहे हैं। यह पड़ताल बहस को खत्म को नहीं करती है लेकिन एक दिशा देने का काम जरूर कर रही है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें