Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली के रंगों को छुड़ाना लगता है मुश्किल तो करें खीरे का इस तरह इस्तेमाल

March 7, 2023

होली के रंगों को छुड़ाना लगता है मुश्किल तो करें खीरे का इस तरह इस्तेमाल

जैसे कि आप सब जानते है कि होली का त्योहार इस साल 8 मार्च यानी के कल मनाया जा रहा है। बता दें के ये तयोहार हर किसी को बेहद पसंद होता है। होली में सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खूब मस्ती करते हैं। होली का त्योहार मजेदार बनाने के लिए लोगों ने पहले से ही खूब तैयारियां करनी शुरू कर दी है। रंग लगाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन रंगों मे बहुत से कैमिकल होने से चेहरे से जल्दी छूटते नहीं है। रंगो को छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में हमारे चेहरे पर रंगों को हटाने के चक्कर में कई बार त्वचा पर रैसेज और दाने भी हो जाते हैं। इस वजह से कई लोग ऐसे भी हैं जो होली खेलते ही नहीं हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो बाद में आपके रंग को छुड़ाने में आसानी होती है।

खीरा: खीरे का प्रयोग भी रंग छुड़ाने के लिए किया जाता रहा है। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।

ऑरेंज जूस: एक बाउल में एक चम्मच ऑरेंज जूस लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो ले। ऑरेंज जूस में विटामिन सी होता है। शहद में हाइड्रेशन गुण होते हैं। ये त्वचा के रंग को हटाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस मिक्सचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जिंक ऑक्साइड और कैस्टर ऑयल: चा पर लगे गहरे रंग को छुड़ाने के लिए दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।

बेसन और गुलाब जल: बेसन में गुलाब जल और दूध मिला कर एक मास्क तैयार करें और उसे स्किन पर लगाएं। 5 मिनट के बाद हल्के साबून से अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे का रंग उतर जाएगा। अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा गहरा रंग लग गया हो तो, दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर लेप तैयार कर इसे चेहरे पर लगाएं। अब स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें और बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं।

जौ का आटा: जौ का आटा व बादाम का तेल भी लोग शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने में करते हैं। इनके तेल को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें