Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में गुड़ की चाय सेहत के लिए है बेहद लाभदायक, जानें विधि और इसके फायदे

November 18, 2023

सर्दियों में गुड़ की चाय सेहत के लिए है बेहद लाभदायक, जानें विधि और इसके फायदे

 

पेट की चर्बी : जिन लोगों को गुड़ खाना ज्यादा पसंद नहीं है, उनके लिए तो इसकी चाय किसी वरदान से कम नहीं है। इस वजह से सर्दियों में वे कम चीनी खाएंगे तो सेहतमंद भी रहेंगे और वजन भी कंट्रोल रहेगा।

माइग्रेन में आराम: माइग्रेन या फिर सिरदर्द होने पर गुड़ की चाय पीने से आराम मिलता है।

खूनी की कमी : खून की कमी हो, तो फिर गुड़ खाना या इसकी चाय पीना लाभकारी माना जाता है। दरअसल, गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है और शरीर को आयरन की जरूरत होती है क्योंकि यह शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल: गुड़ की चाय पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही ये चाय पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत देने में भी काफी मदद करती है।

हड्डियों को मजबूती : गुड़ में काफी मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। इसी वजह से गुड़ की चाय पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं गुड़ की चाय बोन मिनिरल डेंसिटी को मेंटेन करने में भी काफी हेल्पफुल होती है।

सामग्री :
3-4 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ गुड़
2 चम्मच चाय पत्ती
4 छोटी इलायची पिसी हुई
1 छोटा चम्मच सौंफ (इच्छा अनुसार)
2 कप दूध
1 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार अदरक
2 – 4 सर्विंग

विधि :
– एक टी पैन में एक कप पानी गर्म करें। गर्म पानी में इलायची, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, कुटी अदरक और चाय की पत्ती डालकर उबाल लें।
– जब चाय उबलने लगे, तो उसमें दूध डालकर एक उबाल और लगाएं।
अब टी पॉट में गुड़ डालें और उसमें बनाई हुई चाय छान लें।
– इसे अच्छी तरह मिलाएं जिससे कि गुड़ चाय में घुल जाएं।
– गुड़ की चाय तैयार है।
– ध्यान रहे गुड़ डालकर चाय को ज्यादा न उबालें, वरना चाय फट जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें