Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रसीले टमाटर बनाएंगे आपको खूबसूरत, जानें कैसे

August 26, 2023

रसीले टमाटर बनाएंगे आपको खूबसूरत, जानें कैसे

टमाटर में लाइकोपेन की अधिकता होती है जिससे ये त्वचा की समस्याओं को दूर कर उसे सुन्दर बनाते हैं। इसके अलावा ये त्वचा को चमकदार, गोरा और झुर्रियों को भी कम करते हैं। ये आपके बालों के लिए भी एक अच्छे कंडीशनर का काम करते हैं और इन्हें नरम और चमकदार बनाते हैं।

त्वचा की रंगत निखारे : टमाटर स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर होने के साथ ही यह त्वचा पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वास्तव में ये सच है, यदि आप रोजाना टमाटर जूस लें या टमाटर को अपनी त्वचा पर रगडें तो कुछ दिनों में ही आप त्वचा में निखार महसूस करेंगी।

त्वचा को बनाए कोमल : यदि आप त्वचा को मुलायम बनाना चाहती हैं तो टमाटर का रस शहद में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रखें। बाद में साफ पानी से धो लें। इससे निश्चित ही आपको मुलायम और दमकती त्वचा मिलेगी।

त्वचा की समस्याओं से छुटकारा : टमाटर के बीज का तेल त्वचा की बहुत सी परेशानियों को दूर करता है। टमाटरों में कई तत्व होते हैं जो कि उम्र के असर को कम करते हैं और साथ ही फ्री रैडिकल्स से भी लड़ते हैं। टमाटर का तेल सोरायिसस और एक्जिमा कम करने के लिए कारगर है। यह बेकार त्वचा को भी ठीक करता है।

मुहासों को कम करता है : टमाटर में विटामिन सी होता है इसलिए ये मुंहासे दूर करने में कारगर है। यदि आपको मुहासों की समस्या है तो टमाटर को छीलकर इसे मसल लें और इसका गूदा चेहरे पर लगाएं और सुखा लें। फिर पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से मुंहासे छू-मंतर हो जायेंगे।

जली हुई त्वचा को ठंडक पहुचाएं : कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जो लोग 3 माह में कम से कम 4-5 टेबल स्पून टमाटर के पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं उन्हें प्राकृतिक रूप से धूप से जलन से निजात मिलती है। यदि आपकी भी त्वचा धूप से जलन की समस्या है तो आप भी टमाटर का रस इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोम छिद्रों को साफ करता है : अपने रोम छिद्रों को साफ करने के लिए आप एक टेबल स्पून पानी में टमाटर के रस की 3-4 बूंदें मिलाकर कॉटन से लगा सकते हैं। आपको अपनी त्वचा को इस मिश्रण से धीरे -धीरे मसाज करना है और इसे चहरे पर 10-15 मिनट तक रखना है। यदि आप रोजाना ऐसा करते हैं तो त्वचा के छिद्रो का आकार अपने आप कम हो जाएगा।

डैंड्रफ दूर करता है : अधिकतर लोगों के बालों की समस्या है डैंड्रफ। टमाटर इसे दूर करने में मददगार है। आपको सिर्फ टमाटर का गूदा अपने सिर पर रगड़ना है और बस असर देखिये। अच्छे परिणाम के लिए इसे सप्ताह में एक या दो बार लगाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें