Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चों के लिए हाई चेयर खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बात

October 3, 2023

बच्चों के लिए हाई चेयर खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बात

अगर आपके घर में छोटा बच्चा है तो हाई चेयर उनके लिए काफी काम का प्रॉडक्ट है। 4 से 6 साल के बच्चे जब बच्चे सॉलिड फूड खाना शुरू करते हैं तो उन्हें हाई चेयर पर बैठाना सही रहता है। इससे बच्चे खाना हर जगह नहीं फैलाते और खुद खाना सीखते हैं। हालांकि डिजाइन पर न जाकर यह देखना जरूरी है कि यह आपके बच्चे के लिए कितनी कंफर्टेबल है साथ ही बजट का भी ध्यान रखें।

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आप नई मॉम बनी है तो हाई चेयर आपके किचन के लिए बेशक एक अट्रैक्टिव पीस है। लेकिन खरीदने से पहले यह देख लें कि इसको रखने के लिए आपके पास कितना स्पेस है। चेयर को चुनने से पहले यह भी ध्यान रखें कि इसको साफ करना कितना आसान है। क्योंकि बच्चे इस पर गिरा खाना भी उठाकर खा सकते हैं, इसलिए इसका साफ-सुथरा होना बहुत जरूरी है। सेफ्टी के लिहाज से भी देख लें कि यह बच्चे के लिए सुरिक्षत है या नहीं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Mixer Jar से दाग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये कुछ Home Remedies

बच्चे उठकर खड़े होने की कोशिश करते हैं इसलिए सेफ्टी बेल्ट भी होनी चाहिए। बच्चे हाई चेयर पर ज्यादा से ज्यादा 3 साल तक बैठते हैं तो इसकी मजबूती भी चेक कर लें। वील वाली हाई चेयर लें इससे आपको इसको शिफ्ट करने में आसानी होगी लेकिन ध्यान रखें कि ये वील लॉक हो जाते हों वर्ना बच्चे को असुविधा होगी। अगर आपके पास स्पेस कम या आपको ट्रैवल करना पड़ता है तो पोर्टेबल हाई चेयर खरीदें।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Mixer Jar से दाग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये कुछ Home Remedies

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें