Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन आसान तरीकों से रखें रिंकल फ्री स्किन रखें जवा

July 29, 2023

इन आसान तरीकों से रखें रिंकल फ्री स्किन रखें जवा

बढ़ती उम्र का प्रभाव सब से पहले चेहरे पर ही दिखाई देने लगता है। चेहरे पर कब महीन रिंकल्स उभर आते हैं, इस का पता ही नहीं चलता। ये रिंकल्स चेहरे की चमक कम कर देते हैं, इसलिए एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रिंकल्स को अवॉइड नहीं करना चाहिए। रिंकल्स ही कुछ समय बाद एजिंग में बदलने लगते हैं। अकसर लोग 30-35 की उम्र के बाद ही रिंकल्स की समस्या को ले कर एक्सपर्ट्स के पास जाते हैं, लेकिन तब तक ट्रीटमैंट के लिए देर हो चुकी होती है। तब ट्रीटमैंट से सिर्फ30 प्रतिशत तक ही फायदा होता है। अगर आप 20-22 साल की उम्र से ही स्किन की केअर करेंगी तो रिंकल्स की समस्या आएगी ही नहीं।

रिंकल्स होने के कारण: एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिंकल्स होने के 2 कारण होते हैं, जेनेटिक व एक्सटर्नल। यदि रिंकल्स जेनेटिक वजह से हैं तो उन्हें ठीक किया जा सकता है। अगर आप अपने आहार संतुलन का पूरा ध्यान रखती हैं तो आप की त्वचा जवां नजर आती है। भोजन में विटामिन ए.सी और ई को बढ़ाने से त्वचा ग्लो करने लगेगी और टाइट भी रहेगी।

वजन कम होना: दूसरों की देखादेखी यदि डाइिटंग शुरू करने की सोची और खाना कम कर दिया है तो इस से भले ही शरीर कुछ स्लिमिट्रम हो जाए, पर वजन तेजी से कम होने के कारण आप की स्किन ढीली होने लगती है और स्किन पर रिंकल्स पड़ने लगते हैं, जो देखने में अच्छे नहीं लगते।

प्रदूषण: आप कहीं भी निकल जाइए, चारों तरफ प्रदूषण से जुड़ी ऐसी समस्याएं घेरे रहेंगी जो वास्तव में धीरे-धीरे ऐसा बहुत कुछ चुरा लेती हैं जो बड़ी मुश्किल से हासिल होता है।

अल्ट्रावॉयलेट किरणें : अल्ट्रावॉयलेट किरणों से त्वचा में कोलेजन प्रोटीन कम हो जाता है और त्वचा पर रिंकल्स व एजिंग की समस्या होने लगती है।

नींद हो पूरी: 8 घंटे की गहरी नींद सोएं। अगर काम करने की विवशता हो, तो बीच- बीच में उठ कर एकाध बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं।

तनाव का न हो दबाव : तनाव से दूर रहें। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से आप रिंकल्स से काफी सालों तक बच सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें