Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kidney Health Tips: दिल की तरह किडनी का भी रखें ध्यान, इन 5 आदतों से रहें फिट

August 4, 2026

Kidney Health Tips: दिल की तरह किडनी का भी रखें ध्यान, इन 5 आदतों से रहें फिट

Kidney Health Tips: जब भी सेहत की बात होती है तो लोग अक्सर दिल का ध्यान रखते हैं, लेकिन किडनी की देखभाल को भूल जाते हैं। जबकि किडनी हमारे शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा है। यह खून को साफ करने, शरीर से गंदगी बाहर निकालने और पानी का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ आसान आदतों को अपनाकर किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

खूब पानी पिएं

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी शरीर से गंदे तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। हालांकि कितनी मात्रा में पानी पीना है, यह उम्र, मौसम और काम की गतिविधि पर भी निर्भर करता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें

ज्यादा ब्लड प्रेशर सिर्फ दिल के लिए ही नहीं, बल्कि किडनी के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें और इसे सामान्य रखने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें : 

खाने-पीने की आदत सुधारें

ज्यादा नमक, फास्ट फूड और पैकेट वाली चीजों का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज और पौष्टिक चीजें शामिल करें। अच्छा खाना किडनी के साथ-साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

रोज थोड़ा व्यायाम करें

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है। रोजाना टहलना, साइकिल चलाना या हल्की एक्सरसाइज करने से वजन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिसका फायदा किडनी को भी मिलता है।

समय पर जांच करवाएं

किडनी की कई परेशानियां शुरुआत में आसानी से पता नहीं चलतीं। इसलिए समय-समय पर जांच करवाना जरूरी है। खासकर अगर आपको डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो किडनी की सेहत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें