Kitchen Vastu Tips: घर की रसोई को वास्तु शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान माना गया है, जहां सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का सीधा प्रभाव परिवार के जीवन पर पड़ता है। अक्सर जगह की कमी के कारण लोग किचन सिंक के नीचे खाली जगह का उपयोग सामान रखने के लिए कर लेते हैं, लेकिन वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत घर की सुख-समृद्धि पर नकारात्मक असर डाल सकती है।
वास्तु के अनुसार, सिंक जल तत्व से जुड़ा होता है और इसकी स्वच्छता व दिशा का सीधा संबंध आर्थिक स्थिति से माना जाता है। ऐसी स्थिति में गलत वस्तुओं का यहां रखा जाना घर में दरिद्रता, तनाव और आर्थिक असंतुलन का कारण बन सकता है।
सिंक के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें
कूड़ेदान (डस्टबिन):
वास्तु शास्त्र के अनुसार सिंक के नीचे कूड़ेदान रखना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इससे घर में अनावश्यक खर्च, स्वास्थ्य समस्याएं और आर्थिक अस्थिरता की स्थिति बन सकती है।
झाड़ू और पोंछा:
झाड़ू को स्वच्छ और सम्मानजनक स्थान पर रखना शुभ माना जाता है। इसे सिंक के नीचे रखने से पारिवारिक तनाव और कलह बढ़ने की संभावना रहती है।
पुराने या गंदे बर्तन:
रातभर जूठे बर्तन छोड़ना वास्तु दोष माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक नुकसान की आशंका बताई जाती है।
केमिकल और सफाई सामग्री:
तेज रसायन या एसिड जैसी वस्तुएं सिंक के नीचे रखना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इसे वास्तु दोष भी माना जाता है।
ये भी पढ़ें…
वास्तु के अनुसार जरूरी सावधानियां
विशेषज्ञों का मानना है कि सिंक के आसपास हमेशा स्वच्छता बनाए रखना चाहिए। पाइप में लीकेज या पानी टपकने की स्थिति को तुरंत ठीक करना आवश्यक है, क्योंकि इसे धन हानि का संकेत माना जाता है।
इसके अलावा सिंक के नीचे बिजली के उपकरण रखने से भी बचना चाहिए, क्योंकि जल और अग्नि तत्व का असंतुलन नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यदि इस जगह का उपयोग करना आवश्यक हो, तो केवल सीमित और स्वच्छ वस्तुएं जैसे डिशवॉशिंग लिक्विड या साफ सफाई का सामान बंद डिब्बों में ही रखा जाना चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...