Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाखून की मदद से जानिए अपनी सेहत का हाल, पहचान सकते हैं इन बीमारियों के लक्षण

April 15, 2023

नाखून की मदद से जानिए अपनी सेहत का हाल, पहचान सकते हैं इन बीमारियों के लक्षण

नाखून हमारे हाथों की सुंदरता को बढ़ाते है और इसी के साथ ही इसके आकार और रंग हमे हमारे शरीर के बारे में भी बताते है। माना जाता है की अगर हमारे शरीर में कोई भी समस्या हो तो सबसे पहले आपके नाखूनों का रंग बदलता है। इसीलिए जब भी कभी आपको अपने सेहत में कोई समस्या लगती है तो सबसे पहले अपने नेल्स को चेक करना चाहिए।

नाखून नीला होना
नाखूनों का रंग अगर नीला हो गया है तो आप समझ जाएं कि शरीर में ब्लड सरकुलेशन बराबर नहीं है। ऐसा तब होता है जब आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी नहीं मिल रहा हो। ऐसे में नाखून का कुछ हिस्सा या पूरे नाखून नीले हो जाते हैं। ये दिल कमजोर होने का भी संकेत हो सकता है।

नाखून पीला होना
अगर आपको नाखूनों में पीलापन दिखे तो यह फंगल इंफेक्शन या सिरोसिस जैसी बीमारी का लक्षण हो सकते हैं। क्योंकि ब्लड में पित्त की मात्रा ज्यादा होने, लाल होने पर कफ और पित्त का असंतुलन और त्वचा पर सफेद चकते , वात का असंतुलित होने का कारण होता है। लीवर में गड़बड़ी होने पर भी यह समस्या होती है। कई लोगों को जॉन्डिस होने पर भी नाखून पीले होते हैं।

सफेद नाखून
जिन लोगों के नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आ रहे हैं। उन की हड्डियां कमजोर, तनाव और मानसिक दबाव की समस्या हो सकती है। हालांकि कई बार नाखूनों की यह स्थिति इन समस्याओं के कम होने पर ठीक होने लगती है।

टूटते हुए नाखून
नाखून का टूटना भी कई प्रकार की बीमारियों के लक्षण का संकेत हो सकता है। कई बार नाखून बहुत आसानी से टूट जाते हैं। ये लीवर और थायराइड जैसी बीमारी के बारे में इशारा करते हैं।

नाखूनों पर खड़ी लाइन
नाखूनों पर सीधी खड़ी लाइन उभरती हुई दिखाई देती है। यह लाइन स्थिति के अनुसार रंग बदलती है। अगर यह लाइन लाल रंग की होती है। तो यह किसी अंदरूनी चोट को दर्शाती है। अगर यह नीले रंग की होती है। तो यह ब्लड से संबंधित समस्याओं के बारे में बताती है। यह भूरे रंग की होती है, तो मेलानोमा नामक के कैंसर का लक्षण हो सकते हैं। वहीं अगर यह सफेद रंग की लाइन है। तो यह शरीर में न्यूट्रिशन की कमी को दर्शाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें