
सामग्री
दूध – 3 लीटर
बादाम – 12-13
पिस्ता – 12-13
इलायची पाउडर – 1 टीस्पून
केसर – 1 चुटकी
चीनी – स्वादअनुसार
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
2. जैसे दूध में उबाल आना शुरु हो जाए तो गैस का फ्लेम धीमा कर लें। बीच-बीच में करछी को चलाकर दूध को हिलाते रहें।
3. दूध में जैसे मलाई की परत आना शुरु हो जाए तो करछी की मदद से किनारे पर लगा दें।
4. ऐसे ही जिस तरह दूध में मलाई आने लगे तो करछी की मदद से उसे किनारे पर लगाते जाएं।
5. जबतक दूध पक कर आधा न रह जाए तो उसे पकाते रहें। तय समय के अनुसार, इसमें चीनी डालें।
6. चीनी को दूध में मिक्स करें। फिर दूध में इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ता और केसर डालें।
7. फिर कढ़ाई के किनारे पर लगी मलाई को निकालें और दूध में डालकर मिला लें।
8. अब रबड़ी को 2-3 मिनट के लिए पकाएं और तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
9. गैस बंद करने के बाद रबड़ी को ठंडा होने के लिए रख दें।
10. ठंडी होने के बाद रबड़ी को फ्रिज में रख कर और ठंडा कर लें।
11. तय समय के बाद सर्विंग बाउल में डालकर बादाम के साथ गर्निश करके सर्व करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...