Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए भारतीय और विश्व इतिहास में 26 जुलाई की घटनाएं

July 28, 2023

जानिए भारतीय और विश्व इतिहास में 26 जुलाई की घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1567 : जेम्स (चतुर्थ) को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
1748 :ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
1858 :यूनाइटेड स्टेट और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
1876 :भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
1899 :न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन किया गया।
1911 :मोहन बगान ने आईएफ शील्ड पहली बार जीता।
1921 :जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता चुने गये।
1937 :जापानी सेना ने चीन के पेकिंग पर कब्जा किया।
1941 :द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
1949 :ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
1957 :संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
1980 :मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
1981 :ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई थी।
1996: चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2000 :सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
2000 :सीमा भदौरिया ने अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।
2006 :श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
2007 :वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
2008 :इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
2010 :संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।
2013 :फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
2013: इराक में में एक कार बम हमले में 44 लोगों की मौत हो गई।
2013 :पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें