Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए आज के भारतीय एवं विश्व इतिहास की 17 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ

April 17, 2023

जानिए आज के भारतीय एवं विश्व इतिहास की 17 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ

नई दिल्ली: भारत एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1621 – सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ।
1859 – वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।
1906 – सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।
1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1930 – सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला।
1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955 – महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।
1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1978- प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन।
1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2013- इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों में 27 की मौत, 65 घायल।
2014- माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।
2021 – अनुपमा पंचीमांडा – भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर का निधन हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें