Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आखिर क्यों हर व्यक्ति को रोज एक कटोरी दलिया खाने की दी जाती है सलाह, पढ़ें इसके फायदे

January 31, 2023

जानें आखिर क्यों हर व्यक्ति को रोज एक कटोरी दलिया खाने की दी जाती है सलाह, पढ़ें इसके फायदे

आप सभी ने सुना होगा के दलिया हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और एक पौष्टिक आहार है। डॉक्टर्स भी इसको हर किसी को खाने की सलाह देते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करने के साथ हमारे शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल के स्तर को भी मेंटेन करते हैं।सिर्फ यही नहीं दलिये के सेवन से कई प्रकार के फायदा हो सकता है। चलिए अब जानते हैं आखिर क्यों किसी व्यक्ति को रोज एक कटोरी दलिया खाने की सलाह दी जाती है।

1. दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर कार्य करता है और फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याओं का सरलता से निराकरण करने में मददगार साबित होता है।

2. दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर कार्य करता है और फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याओं का सरलता से निराकरण करने में मददगार साबित होता है।

3. वजन कम करने वालों के लिए रात के खाने में सिर्फ दलिये का सेवन काफी फायदेमंद है। एक कटोरी पतला दलिया आपकी भूख भी मिटाएगा, पाचन भी दुरुस्त करेगा और फाइबर से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में भी मददगार होता है।

4. डायबिटीज रोगियों के लिए दलिया बेहद फायदेमंद होता है। यह मैंगनीज का एक बेहतरीन स्त्रोत है, जो डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मददगार साबित होता है।

5. फैट फ्री या अत्यधिक कैलोरी वाला दलिया आपके लिए ऊर्जा का एक बेहतरीन स्त्रोत है। यह किसी भी मसालेदार स्वादिष्ट खाने की अपेक्षा दुगुनी ऊर्जा प्रदान करता है, और कोलेस्ट्रॉल के जमाव को कम करने में मदद करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें