Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यहां जानिए चूरमा लड्डू बनाने की स्वादिष्ठ रेसिपी

January 17, 2023

यहां जानिए चूरमा लड्डू बनाने की स्वादिष्ठ रेसिपी

सामग्री
गेंहू का आटा – 2 कप
सूजी – 2 टेबलस्पून
दूध – 2 कप
इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
काजू – 9-10
बादाम – 9-10
चीनी – 2 कप
देसी घी – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा छान लें। फिर इसमें सूजी, नमक और घी डालकर अच्छे से मिला लें।
2. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाते हुए आटा गूंथ लें। आटा थोड़ा सख्त ही गूंथे।
3. आटा गूंथने के बाद इसमें थोड़ा सा घी लगाकर चिकना करें और 20 मिनट के लिए तैयार आटे को ढककर रख दें।
4. तय समय के बाद आटा लें और उसे एक बार फिर से गूंथ लें।
5. आटे की मीडियम साइज लोईयां बना लें। लोईयों को बाटी का आकार दे दें।
6. ऐसे ही सारे आटे से बाटी तैयार कर लें और फिर उन्हें एक बर्तन में रखकर ओवन में सेंक लें।
7. सेंकने के बाद मिक्सर की मदद से सारी बाटियों को दरदरा करके पीस लें।
8. एक बर्तन में काजू,बादाम, किश्मिश को बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें।
9. बाउल में पिसी हुई बाटी डालें और घी उसमें अच्छे से मिला लें।
10. इसके बाद बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स बाटी में मिलाएं और जरुरत अनुसार चीनी मिलाएं।
11. मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर हाथों में लेकर गोल-गोल लड्डू तैयार कर लें।
12. तैयार लड्डू प्लेट में अलग-अलग करके रखते जाएं।
13. सारे मिश्रण से तैयार लड्डू आप प्लेट में अलग-अलग करके रखते जाएं।
14. आपके टेस्टी लड्डू बनकर तैयार है। ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें।
15. आप चाहें तो लड्डू को एक एयर टाइट कंटेनर में भी स्टोर करके रख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें