Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नींबू रखता है आपको सुंदर और स्वस्थ, जानें इसके फायदे

April 26, 2023

नींबू रखता है आपको सुंदर और स्वस्थ, जानें इसके फायदे

नींबू का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जा सकता है। खासतौर इसे गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी ड्रिंक में इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल आपको सुंदर और स्वस्थ भी बना सकता है। आज हम पको इससे होने वाले कुछ खास फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं –

1. नींबू के रस से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मोटापा भी नहीँ बढ़ता। साथ ही वज़न भी आप घटा सकते हैं। अगर आपवजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज नीबू में एक चम्मच शक्कर मिलाकर उसका रस पीयें।

2.नींबू बालों के लिए भी लाभदायक होता है, बालों में लगाने पर बालों पर ऱूसी का असर कम होता है।

3 .इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो हडि़डयों को मजबूती देने के लिए फायदेमंद है।

4 . सौंदर्य निखारने यानी चेहरे पर कच्चे दूध में नीबू का रस मिला कर लगाने से चेहरे के सारे दाग धब्बे मिट जाते हैं।

5. कोहनी पर नींबू के छिलके से सफ़ाई करने से कालापन दूर होता है

6 . अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार के दाग धब्बे हैं, तो आप नीम्बू के रस में फेस पैक बनाकर प्रयोग कर सकते हैं।

7. थोड़े गुनगुने पानी मे नींबू का रस डालकर उससे एडियाँ साफ़ करे,एडियाँ साफ़ हो जायेंगी।

8. पेट संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए शहद में नींबू का रस नियमित रूप से सुबह लें है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।

9. अगर आपको बहुत देर से हिचकी आ रही है, तो नींबू के रस में 2 छोटे चम्मच काला नमक ,शहद का 1 छोटा चम्मच मिलाकर पीयें।

10.अगर त्वचा तैलीय है, तो नींबू के रस मे बराबर मात्रा मे पानी मिलाएं औरचेहरा साफ़ करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें