Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोहड़ी स्पेशल : घर पर बनाए तिल-गुड़ की रेवड़ी, जानें इसकी आसान रेसिपी

January 13, 2023

लोहड़ी स्पेशल : घर पर बनाए तिल-गुड़ की रेवड़ी, जानें इसकी आसान रेसिपी

सामग्री:

1 कप गुड़
1 कप सफेद तिल
1 चम्मच घी

til gud revdi recipe in hindi

तिल गुड़ की रेवड़ी बनाने की विधि

– तुल गुड़ की रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ के छोटे टुकड़े करके एक बाउल में निकालकर रख लें और दूसरे बाउल में सफेद तिल को अच्छी तरह साफ करके रख लें।
– अब एक पैन में मीडियम फ्लेम पर तिल को 3-4 मिनट पर भून लें। जब यहथोड़ी चटक जाएं तो गैस बंद कर दें और तिल को किसी बर्तन में ठंडा होने रख दें।
– इसके बाद गुड़ को एक पैन डालें ऊपर से 2 चम्मच पानी डालकर गुड़ को पिघलाना शुरू करें। इस दौरान चूल्हे की आंच को लो करके रखें।
– गुड़ के पिघल जाने के बाद छन्नी से छानकर एक बाउल में निकाल लें।
– गुड़ के मिश्रण को एक कढ़ाही में डालें ऊपर से आधा चम्मच देसी घी डालकर गैस ऑन कर दें।
– जब तक इसमें अच्छी तरह झाग और बुलबुले ना आ जाए इसे मीडियम आंच पर पकाते रहें। इसमें आपको 3-4 मिनट का समय लगेगा।
– इस मिश्रण को आपको तब तक पकाना है जब तक गुड़ में क्रंच ना आ जाए। ये चेक करने के लिए 2 चम्मच पानी में कढ़ाही से 1 बूंद गुड़ के मिश्रण की निकाल कर देख लें। अगर आपको लगे कि गुड़ पानी में फैल रहा है तो मतलब इसे और पकाना है। अगर यह पानी में जम जाए तो मतलब गुड़ तैयार है। इसमें आपको 10 मिनट से ज्यादा समय लग सकता है।
– कढ़ाही में गुड़ जब थोड़ा हल्के रंग का आने लगे तो इसमें तिल डालकर मिला देंगे।
– इसके बाद एक बटर पेपर लें नहीं तो प्लास्टिक की कोई भी शीट ले सकते हैं।
– शीट को घी से ग्रीस कर लेंगे और गुड़ तिल के मिश्रण को इसपर फैला दें। – पेपर को ढकें फिर बेलन की मदद से इसे चपटा कर लें।
– अब इसके ऊपर तिल फैला लें। इसे ठंडा न होने दें।
– हाथों ले छोटी-छोटी गोलियां बना लें फिर चपटा करें और प्लेट पर फैलाते जाएं।
– लीजिए आपकी रेवड़ी तैयार है। इस पूरे प्रोसेस को थोड़ा जल्दी करें। अगर एक बार यह मिश्रण ठंडा हो गया तो रेवड़ी बनाने में परेशानी हो सकती है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें