Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

माधुरी दीक्षित की पहाड़ों संग रोमांटिक झलक

November 9, 2025

माधुरी दीक्षित की पहाड़ों संग रोमांटिक झलक

मुंबई:  बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित काम से ब्रेक लेकर खूबसूरत वादियों में शांति के पल बिताती नजर आईं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को अपने इस खास मोमेंट की झलक दिखाई।

वीडियो में माधुरी ब्लैक ऊनी ड्रेस में पहाड़ी हरियाली और खुले आसमान के बीच शांति में खोई नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “ये वादियां, ये खामोशी, और बस एक पल।” फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “माधुरी मैम, आपकी मुस्कान ही इस खामोशी को और खूबसूरत बना देती है,” तो दूसरे ने कहा, “वादियों में आपका खूबसूरत पल।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी ने हाल ही में ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के साथ अपनी भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा। इसके अलावा, वे अपनी मराठी प्रोडक्शन ‘पंचक’ में भी नजर आईं, जो कॉमेडी ड्रामा है।

'बस एक पल', वादियों की खूबसूरती में खोईं माधुरी दीक्षित

माधुरी की पोस्ट पर फैंस कमेंट्स करते नजर आए। एक फैन ने लिखा, “माधुरी मैम, आपकी मुस्कान ही इस खामोशी को और खूबसूरत बना देती है।” वहीं दूसरे ने कहा, “वादियों में आपका खूबसूरत पल।” तीसरे ने लिखा, “कितनी सुंदर हैं ये वादियां और आपके होने से और भी सुंदर बन गया।”

माधुरी की अपकमिंग वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसमें वे पहली बार नेगेटिव रोल निभा रही हैं। डायरेक्टर नागेश कुकूनूर के निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फ्रेंच शो का रीमेक है।

इसके अलावा, माधुरी डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में बतौर जज भी दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके ये छोटे-छोटे मोमेंट्स फैंस के लिए हमेशा खास रहते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत की ऐतिहासिक जीत: कप्तान सूर्यकुमार यादव के खास जश्न ने जीता लोगों का दिल 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें