Site icon Dainik Savera Times

बार-बार थकान और मांसपेशियों में ऐंठन से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Magnesium Rich Foods

Magnesium Rich Foods

Magnesium Rich Foods: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक मैग्नीशियम भी है। बता दें कि यह हमारी मांसपेशियों और नसों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। साथ ही अच्छी नींद के लिए भी जरूरी है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर थकान, मांसपेशियों में ऐंठन और नींद न आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

ऐसे में अपनी रोज की डाइट में मैग्नीशियम से भरपूर चीजें शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में, जिन्हें खाने से शरीर को मैग्नीशियम मिल सकता है।

मैग्नीशियम की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

– मांसपेशियों में ऐंठन होना।
– हाथ-पैर की मांसपेशियों का फड़कना।
– जल्दी थकान होना।
– रात में अच्छी नींद न आना।
– शरीर में कमजोरी महसूस होना।

मैग्नीशियम की कमी दूर करने के लिए खाएं ये 5 चीजें

1. केला: केला सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है। आप रोज एक केला खा सकते हैं। इसे बादाम और खजूर के साथ खाने से भी फायदा मिल सकता है।

2. कद्दू के बीज: कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, जिंक और प्रोटीन होता है। आप रोज थोड़े कद्दू के बीज खा सकते हैं। इन्हें नाश्ते या फलों के साथ भी खाया जा सकता है।

3. बादाम: बादाम में मैग्नीशियम और विटामिन E होता है। रोज कुछ बादाम खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। आप इन्हें भिगोकर या ऐसे ही खा सकते हैं।

4. पालक: पालक में मैग्नीशियम, आयरन और फोलेट पाया जाता है। आप इसे सब्जी, सूप या दाल में मिलाकर खा सकते हैं। इससे शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

5. राजगिरा: राजगिरा भी मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भी होता है। आप इसे मूंग की दाल और सब्जियों के साथ पकाकर खा सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Exit mobile version