Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टमाटर और दूध की मदद से बनाएं फेस पैक, मिलेगी निखरी-निखरी त्वचा

May 20, 2024

टमाटर और दूध की मदद से बनाएं फेस पैक, मिलेगी निखरी-निखरी त्वचा

टमाटर को अपने फेस पर लगाने के बहुत से फायदे है इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन उत्पादन में सुधार करता है, जिससे स्किन ब्यूटीफुल हो जाती है। इतना ही नहीं , यह त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है। डैड स्किन सैल्स को हटाता है और पोर्स को टाइटन करता है। देखा जाए तो स्किन की केयर करने के लिए नैचुरल चीजों से बेहतर चीज कोई हो ही नहीं सकतीं।क्योंकि नैचुरल चीजों का कोई साइड इफैक्ट नहीं होता। इन्हें हर स्किन टाइप पर इस्तेमाल किया जा सकता है और यह काफी सस्ते भी पड़ते हैं। आप भी अपनी स्किन के लिए कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल अब तक करती आ रही होंगी। लेकिन अब एक बार आप टमाटर और दूध की मदद से बनने वाले फेस पैक को अप्लाई करके देखें। इससे आपकी स्किन को कई बेहतरीन लाभ होंगे। तो चलिए जानते हैं कि टमाटर और दूध से बनने वाले फेस पैक की खूबियों और इसे अप्लाई करने के तरीके

फेस पैक : स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि यह फेस पैक आपकी स्किन की क्लींजिंग में मददगार है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक टमाटर और आधा कप दूध की जरूरत होगी। एक बाउल में टमाटर को मैश करके उसमें दो टेबलस्पून दूध मिक्स करें। अब चेहरे को साफ करें और इस फेस मास्क को चेहरे पर इवन अप्लाई करें। अब इसे करीबन पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में साफ पानी की मदद से इसे क्लीन करें।

लाभ : स्किन केयर एक्सपर्ट के अनुसार, दूध आपके ब्यूटी रूटीन का एक अहम हिस्सा होना चाहिए। साथ ही यह मुंहासे के उपचार में भी सहायक है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड एक्ने के कारण स्किन पर होने वाली इंचिंग सैंसेशन को कम करने में सहायक है। साथ ही यह आपकी स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है। वहीं दूसरी ओर टमाटर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडैंट और एंटी टेरोसिनेस एक्टिविटीज स्किन की कॉम्पलैक्शन को लाइटन करने के साथ-साथ स्किन डैमेज को भी कम करता है। इसके अलावा टमाटर एंटीएंजिंग की तरह भी काम करता है, जिससे फाइन लाइन्स, रिंकल्स और एज-स्पॉट्स आदि भी कम होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन उत्पादन में सुधार करता है, जिससे स्किन ब्यूटीफुल हो जाती है। वहीं, यह त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है। डेड स्किन सैल्स को हटाता है और पोर्स को टाइटन करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें