Site icon Dainik Savera Times

नाश्ते में बनाएं हेल्दी Egg Sandwich, बहुत सरल है इसे बनाना

सामग्री
ब्रेड- 5
अंडा- 3
बेसन- 3 चम्मच
हरी धनिये की चटनी- 3 चम्मच
चीज स्लाइस- 3
सफेद मक्खन- 3 चम्मच
चाट मसाला- 2 चम्मच
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार तेल

विधि
1. सबसे पहले अंडो को अच्छी तरह से फेट लें।
2. उसमें हरी धनिये की चटनी, बेसन और नमक डालकर मिलाएं।
3. पैन में तेल गर्म करके अंडे का मिश्रण डालें और कम फ्लेम में भूनें।
4.मिश्रण जब भुर्जी जैसा दिखने लगे तो गैस बंद कर दें।
5. ब्रेड को कोने का हिस्सा निकालें और सारी ब्रेड पर मक्खन लगाएं।
6.ब्रेड पर अंडे की भुर्जी फैलाएं और एक चीज स्लाइस और थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें।
7.अब तबे पर बटर लाकर ब्रेड को दोनों तरफ से सेकें। अंडा सैंडविच तैयार है।

Exit mobile version