Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस विधि के साथ घर पर ही बनाएं बाजार जैसा पनीर टिक्का

January 13, 2023

इस विधि के साथ घर पर ही बनाएं बाजार जैसा पनीर टिक्का

सामग्री
पनीर क्यू्ब्स – 2 कप
शिमला मिर्च – 1 कप
प्याज – 2
दही – 1 कप
बेसन – 2 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच
मक्खन – 2 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
गर्म मसाला – 1/2 चम्मच
हल्दी – 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
चीनी – 2 टेबलस्पून
कसूरी मेथी – 1/4 टेबलस्पून
नींबू – 1
सरसों का तेल – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार

बनाने की विधि
1. सबसे पहले पनीर को चौकोर आकार में काट लें। फिर शिमला मिर्च, प्याज को भी इसी तरह क्यूब आकार में काट लें।
2. अब एक बाउल में दही डालें और उसे अच्छे से फेंट लें। जैसे दही स्मूद हो जाए तो उसमें बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, हल्दी, सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं।
3. फिर इसमें नींबू का रस, चीनी और स्वादअनुसार नमक डालें।
4. एक कढ़ाई में सरसों के तेल डालें और गर्म कर लें। गर्म होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर और दही का मिश्रण डालें।
5. अब शिमला मिर्च और प्याज डालकर इसे अच्छे से कोट कर लें। पनीर क्यूब्स डालकर मिलाएं।
6. एक बाउल को ढक कर रखें और उसमें पनीर और बाकी सब्जियों को 4 घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें।
7. माइक्रोवेव ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर 5-6 मिनट के लिए प्रीहिट कर लें।
8. अब एक लोहे की पतली स्टिक लें और उसपर तेल लगाकर चिकना कर लें।
9. मैरिनेट किया हुआ पनीर, शिमला मिर्च और प्याज लगा दें।
10. टिक्के के चारों और मक्खन लगाएं और इसके बाद ओवन में टिक्के के सेंकने के लिए 10 मिनट तक रख दें।
11. बीच-बीच में इसे पलट लें। पनीर टिक्के के तबतक सेकें जब तक यह अच्छे से पक न जाएं।
12. जैसे पनीर टिक्का पककर सुनहरा हो जाए तो इसके बाद पनीर टिक्का ओवन में निकाल कर रख दें।
13. आपका टेस्टी पनीर टिक्का बनकर तैयार है। चाट मसाला ऊपर लगाकर गर्मागर्म सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें